स्वामी अग्निवेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले का वीडियो आया सामने
रांची। मंगलवार को झारखंड के पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश पर भाजपा युवा मोर्चा और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े भी फाड़ डाले गए। स्वामी अग्निवेश रांची से 350 किलोमीटर दूर पाकुड़ जिले में 195वें दामिन महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे थे। हिन्दू संगठनों के लोग स्वामी अग्निवेश के दौरे पर को लेकर यहां विरोध जताने पहुंचे थे। ऐसे में जब स्वामी अग्निवेश उनके सामने आए तो उन पर हमला कर दिया गया।

स्वामी अग्निवेश ने कहा है कि कि कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं था, जबकि भाजपा के लोगों ने पहले ही प्रदर्शन की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मैंने एसपी और डीएम को फोन कर पहले प्रदर्शन को लेकर बताया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। मैं जैसे ही बाहर आया वो लोग मुझ पर टूट पड़े। मुझे पीटा गया और भद्दी गालियां दी गई। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में वीडियो है, मीडिया के पास फोटो और वीडियो है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा की ओर से कहा गया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश पर हमला नहीं किया है।













Click it and Unblock the Notifications