देश के 10 सबसे गंदे शहरों की लिस्ट में इस राज्य ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक ही स्टेट की सभी सिटी, राजधानी तक फिसड्डी
10 Dirtiest Cities in India: मध्य प्रदेश के इंदौर ने लगातार सातवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम किया है। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर सफाई के मामले में फिर से अव्वल है। इसके बाद सूरत (गुजरात), नवी मुंबई (महाराष्ट्र), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) और भोपाल (मध्य प्रदेश) का स्थान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की टॉप 10 गंदे शहर कौन-कौन से हैं?
इसके अलावा आपको यह जानकर उससे ज्यादा हैरानी होगी कि भारत के 10 सबसे गंदे शहर एक ही राज्य से आते हैं। यहां तक की उस राज्य की राजधानी भी खुद सफाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है।

पश्चिम बंगाल ने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड!
पश्चिम बंगाल के शहर हावड़ा को वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 'स्वच्छ सर्वेक्षण' में भारत के सबसे गंदे शहर का खिताब मिला है। दिलचस्प बात यह है कि 1 लाख से अधिक आबादी वाले सभी दस सबसे गंदे शहर पश्चिम बंगाल के ही हैं।
हावड़ा भारत का सबसे गंदा शहर
केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वच्छ सर्वेक्षण रैकिंग के अनुसार एक लाख से ज्यादा आबादी वाले 10 सबसे हंदे भारतीय शहर पश्चिम बंगाल से ही हैं। सर्वे में हावड़ा नंबर एक पर है, जबकि दूसरे पर कल्याणी और तीसरे पर मध्यग्राम का नाम है।
जानें देश के टॉप 10 गंदे शहर
ऐसे ही कृष्णानगर, आसनसोल, रिशरा, बिधाननगर, कांचरापाड़ा, कोलकाता और भाटपारा को सबसे गंदे शहरों के रूप में पहचाना गया है। अगर कोलकता और भाटपारा को छोड़ दिया जाए तो पश्चिम बंगाल के बाकी आठ शहरों का स्वच्छता स्कोर 1000 से कम है। मालूम हो कि सर्वेक्षण के दौरान स्वच्छता और स्वच्छता आचरण के आधार पर शहरों का मूल्यांकन किया गया है।
वहीं सर्वे में जहां महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को उच्चतम स्वच्छता मानकों वाले राज्य का दर्जा मिला। इसके उलट अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और नागालैंड को सबसे कम साफ राज्यों में गिना गया है।












Click it and Unblock the Notifications