सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से आज दाखिल करेंगे नामांकन पत्र, मिथुन चक्रवर्ती और स्मृति ईरानी हो सकते हैं शामिल

सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से आज दाखिल करेंगे नामांकन पत्र, मिथुन चक्रवर्ती और स्मृति ईरानी हो सकते हैं शामिल

नंदीग्राम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुवेंदु अधिकारी आज नंदीग्राम से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही अपना नामांकन करा चुकी हैं। टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी आज रोड शो के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से जानकारी दी गई है कि सुवेंदु अधिकारी के नामांकन के वक्त केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फिलहाल सबसे ज्यादा हाई वोल्टेज वाली सीट नंदीग्राम ही है। यहां पर एक ओर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं तो दूसरी ओर उनकी पार्टी को कुछ महीनों पहले छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी।

Suvendu Adhikari

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Suvendu Adhikari ने Shivaratri पर भगवान शिव की उपासना की |वनइंडिया हिंदी

    कोलकाता के भवानीपुर सीट को छोड़ कर इस बार सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से चुनावी मैदान में है। नामांकन दाखिल करने से पहले सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को महाशिवरात्रि के दिन नंदीग्राम के एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की है। सुवेंदु अधिकारी के लिए ये चुनाव राजनीतिक अस्तित्व का है। सुवेंदु अधिकारी ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि वो नंदीग्राम में ममता बनर्जी को 50,000 वोटों के अंतर से हराएंगे नहीं तो राजनीति छोड़ देंगे।

    भाजपा द्वारा पिछले शनिवार को नामांकन की घोषणा के बाद सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। सुवेंदु अधिकारी ने कहा था, "मैं नंदीग्राम की भूमिपुत्र हूं। ममता बनर्जी आउटसाइडर हैं। मैं उन्हें हराऊंगा और कोलकाता वापस भेज दूंगा।''

    नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर हाई-ऑक्टेन ड्रामा के बीच आज सुवेंदु अधिकारी का नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। ममता बनर्जी का आरोप है कि बुधवार (10 मार्च) को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान उनपर चार से पांच लोगों ने हमला किया। जिसके बाद वो गिर गई थीं। ममता बनर्जी फिलहाल कोलकाता के अस्पताल में इलाज के भर्ती हैं। उन्होंने गुरुवार (11 मार्च) को हॉस्पिटल से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वो दो दिनों के लिए चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी और व्हीलचेयर से रैलियां करेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+