BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का तंज, 'TMC जय बंगला का नारा देकर WB को बांग्लादेश बनाना चाहती है,पर मोदी-शाह ने...'

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का तंज, 'TMC जय बंगला का नारा WB को बांग्लादेश बनाना चाहती है, पर मोदी और शाह ने...'

Suvendu Adhikari On Mamata Banerjee TMC Government: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार टीएमसी पर जमकर निशाना साधा है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि ये टीएमसी जय बंगला का नारा लगाकर पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश देश में बदलना चाहती है। दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल में मीडिया से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा भारी बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सत्ता में आएगी। सुवेंदु अधिकारी बोले, कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे (TMC) क्या करते हैं, पश्चिम बंगाल के लोगों ने डबल इंजन सरकार को वोट देने का फैसला किया है। भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। मोदी जी और अमित शाह जी ने एक नारा दिया था - '2019 में हाफ, 2021 में साफ' और यही होने वाला है।

Suvendu Adhikari

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ;;4 साल पहले नारायणगंज (बांग्लादेश में) के सांसद शमीम उस्मान द्वारा "खेला होबे 'का नारा लगाया गया था। टीएमसी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश में बदलना चाहती है, इसीलिए उन्होंने' जय बंगला 'का नारा लगाया है। लेकिन मोदी और शाह का नारा '2019 में हाफ, 2021 में साफ' भी उन्हें याद रखना चाहिए। हमारा नारा है 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम'।''

सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को उत्तर बंगाल दौरे के दौरान कहा, हिंसा की राजनीति से तृणमूल कांग्रेस का सत्ता में आना चाहती है, जो मुश्किल होने वाला है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग हिंसा मुक्त प्रदेश के लिए भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल की जनता परिवर्तन के मूड में है उसे कोई भी हिंसा नहीं रोक सकती। ऐसे भी गणतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

इधर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के पल्टा से श्यामनगर तक 'शांति रैली' निकाली। जिसमें उन्होंने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+