ऋतिक रोशन को पूर्व पत्नी सुजैन ने किया बर्थडे विश, बोलीं- तुम्ही हो मेरे सबसे अच्छे दोस्त
मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन गुरुवार को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन पर फिल्मी दुनिया के लोगों के अलावा उनके फैंस और दूसरे क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऋतिक को पूर्व पत्नी सुजैन ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों को अलग हुए काफी समय हो गया है लेकिन सुजैन ने ऋतिक को अपना दोस्त बताते हुए उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।
सोशल मीडिया पर ऋतिक को बधाई
सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक रोशन के साथ अपनी कई तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ सुजैन ने ऋतिक के लिए लिखा, मेरे सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और मुबारकबाद। हमेशा कामयाबी हासिल करते रहो।
कार्तिक को मैसेज करते देख मां अमृता बनी सारा की सहेली, दी ये खास सलाह
2014 मे अलग हो गए थे ऋतिक और सुजैन
2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था। हालांकि इसके बाद भी दोनों कई मौकों पर साथ दिखते रहे हैं। अपने बेटे रिदान और रियान के लिए भी दोनों साथ आते रहे हैं। दोनों बेटों को लेकर वो छुट्टियों पर भी जाते रहे हैं।
कई हिट फिल्में दे चुके हैं
आज 45 साल के हो रहे ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में शुमार हैं। ऋतिक रोशन अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। इस फिल्म को उनके पिता राकेश रोशन ने निर्देशित किया है। 'कहो ना प्यार है' काफी बड़ी हिट रही थी। इसके बाद बीते दो दशकों में ऋतिक के नाम पर कभी खुशी कभी गम, कोई मिल गया, कृष, गुजारिश, काबिल जैसी फिल्में कर चुके हैं।
बतौर मुख्य अभिनेता ऋतिक ने कहो ना प्यार है से शुरुआत की लेकिन पर्दे पर वो तभी नजर आ गए थे जब वो छह साल के थे। जितेंद्र की फिल्म आशा में उन्होंनेएक छोटा सा रोल किया था। इस रोल के लिए ऋतिक को 100 रुपये का इनाम मिला था।
हैंडसम अभिनेताओं में शामिल
ऋतिक रोशन को दुनिया के सबसे सेक्सी अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। कई मैगजीन उन्हें टॉप-10 और टॉप-20 सबसे सेक्सी पुरुषों की लिस्ट में जगह देती रही हैं। ऋतिक को बॉलीवुड के सबसे बढ़िया डांसरों में भी शुमार किया जाता है।
ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में सिंगर नेहा कक्कड़, प्यार की बात आई तो स्टेज पर ही रोने लगी