फिर 26/11 की फिराक में पाक, पोरबंदर में नजर आई पाक की नाव
पोरबंदर। देश अभी तक छह वर्ष पहले हुए मुंबई आतंकी हमले को भुला नहीं सका है। इस बीच पाकिस्तान की ओर से एक ऐसी हरकत हुई है, जिसके बाद इस बात के इशारे मिल रहे हैं कि पाक मुंबई हमले जैसी एक और आतंकी साजिश को अंजाम देने को कोशिशों में लगा है। 31 दिसंबर यानी न्यू ईयर से एक दिन पहले गुजरात के पोरबंदर स्थित पाक से सटी तटीय सीमा पर पाक की एक संदिग्ध नाव नजर आई है।

एक घंटे तक किया गया पीछा
बताया जा रहा है कि कोस्ट गार्ड की ओर से इस नाव का पीछा किया गया और फिर इस नाव में अपने आप ही ब्लास्ट हो गया। इस नाव में चार लोग सवार थे और यह लोग कहां गए इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है। कोस्ट गार्ड ने करीब एक घंटे तक इस नाव का पीछा किया था। कोस्ट गार्ड की ओर से नाव पर फायरिंग भी की गई। नाव जैसे ही रुकी इसमें ब्लास्ट हो गया।
नाव में थे हथियार
जो खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक यह एक फिशिंग बोट थी लेकिन विशेषज्ञ इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस नाव में हथियार थे और यह नाव कराची के केती बंदरगाह से आई थी। आपको बता दें कि वर्ष 2008 में मुंबई पर हुआ आतंकी हमला भी इसी तरह से अंजाम दिया था जब 10 आतंकी एक नाव में बैठ कर मुंबई में दाखिल हो गए थे। इस आतंकी हमले में करीब 166 लोगों की मौत हो गई थी।
आधी रात में चलाया गया ऑपरेशन
इंटेलीजेंस एजेंसी को जो इनपुट मिले हैं उसके मुताबिक नाव ने अरब सागर जरिए देश के अंदर गैरकानूनी तरीके से दाखिल होने की कोशिशें की थीं। गुजरात के पोरबंदर से 350 किमी दक्षिण पश्चिम सीमा से इसने देश में दाखिल होने की कोशिशें की। आधी रात में चलाए गए ऑपरेशन में इस नाव को खदेड़ा गया। यह ऑपरेशन कोस्ट गार्ड ने कुछ शिप्स और डॉर्नियर एयरक्राफ्ट की मदद से चलाया था।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस नाव में मौजूद लोगों के बारे में तलाश जारी है। कुछ दिन पहले भी गुजरात में एक और पाक बोट मिली थी। अब इस नई घटना के बाद देश की तटीय सीमाओं और उसकी सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
रेकी करने आए थे आतंकी!
इंटेलीजेंस ब्यूरों के सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक हो सकता है कि यह पाक नाव भारत में रेकी करने के लिए आई हो। कोस्ट गार्ड ने जिस नाव का पीछा किया था उसमें सवार चार पाक नागरिकों ने हथियार गिराने की कोशिशें की थीं। आईबी अधिकारी की मानें तो इस बात से संकेत मिलता है कि वह आने वाले दिनों में भारत पर आतंकी हमले की योजना बना रहे थे।
नवंबर में दिए गए दो अलर्ट
नवंबर 2014 में कोस्ट गार्ड को एजेंसियों की ओर से एक अलर्ट जारी कर दिया गया था। इस अलर्ट में खासतौर पर कहा गया था कि पाक आतंकी कोलकाता बंदरगाह पर हमले की साजिश कर रहे हैं।
अलर्ट में कहा गया था कि भारतीय बंदरगाहों पर हमले के लिए आतंकी छोटी नावों का प्रयोग कर सकते हैं। इस अलर्ट के बाद देशभर के बंदरगाहों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।
इसके बाद नवंबर में ही एक और अलर्ट दिया गया जिसमें कहा गया था कि पाक नेवी लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों के साथ मिलकर भारत की तटीय सुरक्षा पर हमला करने की फिराक में हैं।
इस अलर्ट में कहा गया था कि लश्कर के कई सदस्यों को पाक की नौसेना की ओर से ट्रेनिंग दी जा रही है। इस अलर्ट में साफ कहा गया था कि पाक समंदर के सहारे एक और 26/11 की साजिश कर रहा है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications