असम: तिनसुकिया में उल्फा आतंकियों का हमला, बंगाली मूल के 5 युवकों की हत्या

गुवाहाटी। असम के तिनसुकिया जिले में गुरुवार शाम को संदिग्‍ध उल्‍फा(आई) आतंकियों ने पांच युवकों की गोली मारकर हत्‍या कर दी। कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना जिले के दूरदराज इलाके खेरबाड़ी गांव की बताई जा रही है। उग्रवादियों ने बंगाली के लोगों को गुरुवार को निशाना बनाया। मारे गए सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के वक्त ये सभी एक दुकान पर बैठे हुए थे।

terrorist attack

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना गुरुवार रात 8.55 बजे के आसपास की बताई जा रही है। तिनसुकिया जिले के धोला पुलिस स्टेशन के अंर्तगत आने वाले गांव खेरबाड़ी ने उग्रवादियों ने हमला किया। चश्मदीदों के मुताबिक ये सभी युवक पास के ही एक ढाबे पर लूडो खेल रहे थे। तभी चार मोटरसाइकिलों पर सवार लोग आए और उनके उपर फायरिग शुरू कर दी। जिसनें पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस गोलीबारी में मारे गए युवको की पहचान अनंत नामसूद्र, अबिनश नमसूद्र, सुबल दास, धनई नमसूद्र और सैमाल विश्वास के रूप में की गई है। वहीं उल्फा ने इस सभी मौतों की जिम्मेदारी ली है। एएसपी ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया हैं। शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

मुख्‍यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने मंत्री केशव महंत और तपन कुमार गोगोई को घटना की जानकारी लेने के लिए मौके के लिए रवाना कर दिया। वहीं ममता बनर्जी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+