मदरसे में 'आतंक की पाठशाला' चलाने वाला शिक्षक गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ओडिशा के कटक में मदरसे में एक शिक्षक आतंकी की पाठशाला चला रहा था। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक का नाम अब्दुर रहमान है जो मदरसे में बच्चों को आतंक का पाठ पढ़ा रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।

वहां से लौटने के बाद वो अपने गांव में ही एक मदरसा चलाने लगा। जानकारी के मुताबिक वह झारखण्ड के 75 गरीब बच्चों को आतंक का पाठ पढ़ा रहा था। इस मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को किसी से भी मिलने नहीं दिया जाता था। गांव से दूर होने के कारण उसके रिश्तेदारों को भी कुछ नहीं मालूम चलता था। जब वह दुबई एवं अरब जाता था तो कहता था की हज करने जा रहा है। इसी कारण उसके गांव के ही लोग उसके इस रूप पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications