ब्रेकअप की खबरों के बीच सुष्मिता की पोस्ट, 'जख्म देने वाले रिश्तों की ओर हम...'

मुंबई: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर ना आएं, लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में जरूर रहती हैं। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट भी सुर्खियां बटोरती रहती है। अब सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर Vienna Pharaon का एक विचार शेयर किया है, जो रिलेशनशिप को लेकर है। इसके अलावा उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड की पोस्ट पर एक कमेंट किया, जिससे उनके ब्रेकअप की खबरें गलत लग रही हैं।

Recommended Video

    ब्रेकअप की खबरों के बीच सुष्मिता की पोस्ट, 'जख्म देने वाले रिश्तों की ओर हम...'
    ...जख्म को छू ही नहीं पाते

    ...जख्म को छू ही नहीं पाते

    सुष्मिता ने मंगलवार को जो पोस्ट किया, उसमें रिश्तों के बारे में लिखा है। जिसमें कहा गया कि जब कुछ ऐसा होता है, जिससे हम जिंदगी में उबर नहीं पाते, हम अक्सर खुद को ऐसे रिश्तों की तरफ खिंचता हुआ पाते हैं जो हमें दर्द और जख्म देते हैं। या फिर ऐसे रिश्ते जो कभी दर्द और जख्म को छू ही नहीं पाते। हम एक दोहराव वाले रास्ते या फिर उसके उल्टे वाले रास्ते को चुनते हैं। हमारा काम है खुद को जगाना और उबरने का काम करना।

    कैप्शन में लिखी ये बात

    कैप्शन में लिखी ये बात

    पोस्ट में आगे लिखा गया कि ये सब हमें खुद और दूसरों से मिलाने के रास्ते पर ले जाता है। ये रास्ता हमें सक्रिय कर देता है लेकिन यह हमें विश्वसनीय हीलिंग की ओर ले जाता है। इस कोट के साथ सुष्मिता ने कैप्शन लिखा कि पैटर्न खुद को अनजाने में दोहराते हैं, जब तक हम जानबूझकर उन्हें नहीं तोड़ते। हैप्पी हीलिंग, आई लव यू दोस्तों।

    सुष्मिता ने किया मजेदार कमेंट

    सुष्मिता ने किया मजेदार कमेंट

    मंगलवार को सुष्मिता ने रिलेशन और वुमन को लेकर जो पोस्ट किया, उससे लगा कि उनका ब्रेकअप हो गया है, क्योंकि वो पुरानी चीजों से उबरने की बात कर रही थीं। इस बीच रोहमन ने इंस्टा पर पोस्ट किया कि उस वक्त, उस जगह, जहां मुझे लगा मैं अकेला हूं, वहां मुझे इस पेड़ का हाथ मिला, इसे अब मैंने कैद कर लिया है, और अकेलेपन से रिश्ता गैर कर लिया है। इस पोस्ट के तुरंत बाद सुष्मिता का रिप्लाई आया। उन्होंने लिखा कि उफ जान, बात तो है। साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। जिस पर रोहमन ने लिखा कि ये संगत का असर है। इस कमेंट के बाद से उनके ब्रेकअप की खबरें खारिज हो गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+