शादी से पहले शर्मा थीं सुषमा, जानिए उनके परिवार के बारे में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं है, अचानक उनके यूं चले जाने से पूरा देश सदमे में है, वो केवल भाजपा की ही नहीं बल्कि पूरे देश की लोकप्रिय नेताओं में से एक थीं, जिन्हें कोई शायद कभी भी भूल नहीं पाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रही सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला कैंट में हुआ था, उनके पिता हरदेव शर्मा आरएसएस से जुड़े थे और संगठन में उनकी बहुत अच्छी छवि थी, शादी से पहले सुषमा शर्मा थीं।

सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार

उन्होंने अंबाला छावनी के SSD कॉलेज से BA की पढ़ाई की, सुषमा एक होनहार छात्रा थीं और अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज से उन्हें सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार मिला था, इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के कानून विभाग से LLB की डिग्री लीऔर 1973 से उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की, उनका राजनीतिक करियर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ शुरू हुआ था।

1975 में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल से हुई शादी

1975 में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल से हुई शादी

साल 1975 में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल से उनकी शादी हुई थी, स्वराज कौशल तीन साल तक मिजोरम के गवर्नर भी रहे. सुषमा की ए‍क बेटी है जिसका नाम बांसुरी कौशल है, बांसुरी ने भी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और अपने पिता की तरह वकील हैं, उनके भाई का नाम गुलशन शर्मा है, जो कि अंबाला में आयुर्वेद के डॉक्टर हैं।

हार नहीं मानती थीं सुषमा स्वराज

हार नहीं मानती थीं सुषमा स्वराज

स्वराज तीन बार राज्यसभा सदस्य और अपने गृह राज्य हरियाणा की विधानसभा में दो बार सदस्य रह चुकी हैं, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्री सहित विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री के रूप में संभाली थी। हर चैलेंज को हंसते-हंसते स्वीकार करना सुषमा स्वराज की आदत में शामिल था,विशुद्ध भारतीय लिबास और बड़ी लाल बिंदी में उनकी एक छवि सभी के दिमाग में दर्ज है।

अलविदा सुषमा स्वराज

अलविदा सुषमा स्वराज

गौरतलब है कि देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को 67 साल की उम्र में निधन हो गया, दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, एम्स पहुंचने के कुछ देर बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई । आपको बता दें कि सुषमा स्वराज लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+