पुरवी-सारा की दोस्ती के बीच भारत-पाक की दीवार, सुषमा से भी नहीं मिली मदद

ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नहीं दिया जवाब। पुरवी की शादी अटेंड करने पाकिस्तान से नहीं आ सकेंगी सारा!

दिल्ली। आज तक यह सुनने में नहीं आया कि ट्विटर पर किसी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी हो और उसे निराशा हाथ लगी हो।

वीजा संबंधी या अन्य किसी समस्या की जानकारी ट्विटर पर मिलते ही तुरंत मदद करने के लिए सुषमा स्वराज मशहूर हैं। लेकिन मदद मांगने वालों में एक ट्वीट ऐसा भी है जिसका सुषमा ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

purvi sara

यह ट्वीट एक भारतीय महिला पुरवी ठक्कर का है। अपनी शादी में पुरवी ने पाकिस्तानी दोस्त सारा मुनीर को बुलाया है। उस दोस्त के वीजा को मंजूरी दिलाने की अपील उन्होंने सुषमा स्वराज से की, लेकिन अभी तक विदेश मंत्री की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है।

ट्वीट में पूर्वी ने लिखा कि शादी अटेंड करने के लिए आ रही उनकी बेस्ट फ्रेंड सारा मुनीर का वीजा आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया। इससे दुखी पुरवी ने ट्विटर पर हैशटैग #GetSarahToIndia से कैंपेन भी चला रखा है। इस बारे में उसके फेसबुक पोस्ट को सोशल मीडिया में कई लोगों ने शेयर किया है।

पुरवी-सारा की दोस्ती पर भारत-पाक तनाव का असर

18 सितंबर के उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों काफी तनाव चल रहा है। सीमा पर लगातार फायरिंग जारी है। इस तनावपूर्ण माहौल में सारा मुनीर का वीजा आवेदन रिजेक्ट हुआ।

भारत-पाक तनाव का असर सारा के साथ अपनी दोस्ती पर पड़ते देख पुरवी दुखी हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मेरी और सारा की दोस्ती को जो लोग जानते हैं, वो इस बात को समझेंगे कि दिसंबर में मेरी शादी अटेंड करने के लिए भारत आ रही सारा का वीजा आवेदन रिजेक्ट होने के बाद हम दोनों कितने दुखी हैं। '

पुरवी का कहना है कि दोनों देशों के बीच तनाव का असर इंसानी रिश्तों पर नहीं पड़ना चाहिए।

उधर सारा भी पाकिस्तान से ट्विटर पर चला रही कैंपेन

दोस्त पुरवी की शादी अटेंड करने के लिए भारत आने की कोशिश में लगी सारा भी ट्विटर पर कैंपेन चला रही है। वीजा आवेदन रिजेक्ट होने के बाद वह भी ट्विटर पर इस मसले पर लोगों से मदद की अपील कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+