महिला दिवस के मौके पर सुषमा स्वराज की बेटी का वीडियो वायरल, लोग कर रहे तारीफ

नई दिल्ली। देश की दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सम्मान में ट्विटर इंडिया ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उनकी बेटी बांसुरी स्वराज दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में बांसुरी मां सुषमा की मानवीयता और तत्परता के बारे में बता रही हैं। बांसुरी ये भी बताती हैं कि ट्विटर के बारे में उनकी मां की क्या राय थी। साथ ही उनकी मां के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म की क्या भूमिका थी।

हर किसी का दिल छू रहा है वीडियो

हर किसी का दिल छू रहा है वीडियो

बांसुरी का ये भावुक वीडियो हर किसी का दिल छू रहा है। लोग इसपर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। प्रतिक्रिया देते हुए लोग सुषमा स्वराज के बारे में अपनी-अपनी भावनाएं व्यक्त कर उन्हें याद कर रहे हैं। वीडियो में सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी कहती हैं, 'मेरा नाम बांसुरी स्वराज है। मुझे गर्व है कि मैं सुषमा स्वराज की बेटी हूं। मैं पेशे से वकील हूं। मैं भारत के सुप्रीम कोर्ट में काम करती हूं। मेरे इस फैसले में मेरी मां का बहुत बड़ा प्रभाव था।'

ट्विटर पर क्या कहती थीं सुषमा स्वराज?

बांसुरी कहती हैं, 'वो (सुषमा स्वराज) खुद भी एक वकील थीं। वो कहती थीं, इस पेशे से तुम बदलाव ला सकती हो। उन्होंने मेरे स्कूल में कभी भी कोई पीटीए मीटिंग मिस नहीं की। वो ट्विटर को लेकर हमेशा कहती थीं कि ये लोकतंत्र का जश्न है।' सुषमा स्वराज अपने ट्विटर अकाउंट को खुद हैंडिल करती थीं। चाहे किसी की मदद करना हो या किसी को जवाब देना हो। सोशल मीडिया पर सुषमा की सक्रियता याद कर लोग अपने-अपने निजी अनुभव साझा करने लगे हैं।

छोटी सी घटना का भी जिक्र किया

छोटी सी घटना का भी जिक्र किया

इस दौरान बांसुरी ने एक छोटी सी घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने सुषमा स्वराज के योगदान को याद करते हुए कहा, 'एक भारतीय महिला को ट्रेवल एजेंट ने धोखे से जर्मनी में शर्णार्थी कैंप पहुंचा दिया था। उसके साथ उसकी 8 साल की बच्ची भी थी। महिला ने अपनी दुखभरी दास्तान सुषमा स्वराज से ट्विटर पर साझा की थी। उन्होंने मदद की गुहार लगाई। महिला की गुहार पर सुषमा ने एक घंटे में जवाब दिया। इस तरह उनकी सक्रियता और तत्परता से महिला और उसकी बच्ची अपने घर सुरक्षित लौट सकीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+