मनमोहन के बाद शिंदे ने की 'राहुल वंदना', कहा 'युवराज' का हो राज्याभिषेक

मनमहोन सिंह पहले भी कई बार अपनी ये इच्छा जाहिर कर चुके है। अब उनका साथ देने के लिए गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे भी साथ आ गए है। गृहमंत्री शिंदे की भी दिली इच्छा है कि राहुल गांधी इसबार पार्टी की अगुवाई करें और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे।
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भविष्य की किसी युवा सरकार में काम करने के लिए खुशी-खुशी तैयार हैं। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि वह कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने को उत्सुक हैं। शिंदे ने राहुल के उस बयान की भी सराहना की जिसमें राहुल ने कहा कि युवा ही अगली सरकार बनाएंगे।शिंदे ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल के बयान का स्वागत किया और कहा, "मेरी इच्छा है कि वह इस महान देश के प्रधानमंत्री बनें।"
राहुल गांधी ने बुधवार को रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद युवाओं, गरीबों और आम जनता की सरकार बनेगी। राहुल ने कहा, "अगले वर्ष बनने वाली सरकार युवाओं की होगी। यह सरकार देश को बदल कर रख देगी।" राहुल के बयान को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि यदि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो वह सरकार का नेतृत्व करेंगे और पार्टी में युवा नेताओं को प्राथमिकता देंगे।












Click it and Unblock the Notifications