सीबीडीटी अध्यक्ष सुशील चंद्रा नए चुनाव आयुक्त नियुक्त
नई दिल्ली: भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी सुशील चंद्रा को देश का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। सुशील चंद्रा 1980 बैच के राजस्व सेवा के आयकर केडर के अधिकारी हैं। फिलहाल वो सीबीडीटी के अध्यक्ष हैं। सीबीडीटी के अध्यक्ष के तौर उनका कार्यकाल मई 2019 तक हैं। सीबीडीटी का प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद यह उनका दूसरा विस्तार है। उन्होंने भारतीय आयकर विभाग में 1 नवंबर 2016 को ये नियुक्ति संभाली थी। विधि मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सुशील चंद्रा को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।
गौरतलब है पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत के हाल ही में रिटायर्ड होने और तत्कालीन चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद से आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद रिक्त था। चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं।
अभी तक अशोक लवासा मुख्य चुनाव आयुक्त के अतिरिक्त दूसेर चुनाव आयुक्त थे।अब सुशील चंद्रा दूसरे चुनाव आयुक्ति की भूमिका संभालेंगे। केंद्रीय बजट 2019 में भी चंद्रा की भूमिका महत्वपूर्ण थी क्योंकि प्रत्यक्ष कर वार्षिक वित्त विधेयक का सबसे बड़ा तत्व था।