सुशांत केस में 14 बड़े सवाल, क्या सीबीआई को अब फॉरेंसिंग सबूत मिल पाएंगे?
इन 14 बड़े सवालों का जवाब तलाशे बिना सुशांत केस से नहीं हटेगा पर्दा...
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई के पास केस जाने के बाद लोग सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि इस मामले में एक बड़ा सवाल ये भी है कि क्या सीबीआई को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए फॉरेंसिंग सबूत मिल पाएंगे। याद कीजिए 2008 का आरुषि हेमराज मर्डर केस, जिसमें सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट को बताया था कि क्राइन सीन के साथ पहले से ही छेड़छाड़ की जा चुकी थी।

कमरे में रखी हर चीज जांच के बेहद जरूरी
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई के लिए मुंबई पुलिस की जांच का वो शुरुआती हिस्सा सबसे ज्यादा अहम साबित होगा, जिसमें मौके से सैंपल और सबूत लिए गए थे। मौत का सच जानने के लिए सुशांत का कमरा और कमरे में रखी हर चीज सीबीआई जांच के लिए बेहद जरूरी होगी। ऐसे में हर किसी के जहन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या सीबीआई को वो सारे जरूरी सबूत अब मिल पाएंगे?

'सुशांत का ना शव बिस्तर पर था, ना पैर बिस्तर की ओर'
खबर के मुताबिक, जिस कमरे में सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई, उसमें पंखे और कमरे के बिस्तर की बीच की कुल ऊंचाई 5 फीट 11 इंच थी, जबकि सुशांत की लंबाई 5 फीट 10 इंच थी। यानी, बिस्तर पर खड़े होने के बाद सुशांत और फैन के बीच केवल 1 इंच का अंतर था। सुशांत की बहन ने बताया था कि कमरे का दरवाजा खुलने के बाद घर में ताला बनाने वाला और सुशांत के तीन दोस्त मौजूद थे। कमरे के अंदर सुशांत की लाश बिस्तर के दूसरी तरफ लटकी थी। यानी सुशांत का शव ना तो बिस्तर पर था और ना ही उसके पैर बिस्तर की ओर थे। बिस्तर के दूसरी तरफ, जहां सुशांत की लाश लटकी थी, पंखे से जमीन की ऊंचाई 8 फीट 1 इंच थी।

फॉरेंसिंक एक्सपर्ट और पुलिस ने क्या बताया
मामले में फॉरेंसिंक एक्सपर्ट और पुलिस का कहना है कि पंखे और बिस्तर के बीच की ऊंचाई पर सुशांत आसानी से अपने दोनों हाथों के जरिए पंखे पर फंदा बना सकते थे। चूंकि पंखे और बिस्तर के बीच की दूरी और सुशांत की लंबाई में केवल एक इंच का अंतर था, ऐसे में सुशांत ने फंदा लगाकर अपने दोनों पैर दूसरी तरफ फेंके और हवा में लटक गए। पुलिस का यह भी कहना है कि मौके से ली गई तस्वीरों और एक्सपर्ट्स की जांच में ये बात साफ हुई है कि कमरे में पंखा बिस्तर के बीचोंबीच नहीं था। इसीलिए, बेड के दूसरी तरफ पंखे के नीचे काफी गैप था। ऐसे में इस केस में केवल एक नहीं, बल्कि 14 बड़े सवाल हैं, जिनका जवाब अब सीबीआई को तलाशना होगा।

सुशांत केस में सीबीआई के सामने 14 सवाल
1:- क्या सुशांत सिंह की मौत आत्महत्या थी, या फिर एक मर्डर?
2:- अगर सुशांत ने आत्महत्या की, तो उसके पीछे वजह क्या थी?
3:- सुशांत का अगर मर्डर हुआ तो मर्डर के पीछे की क्या वजह थी?
4:- सुशांत की मौत में रिया चक्रवर्ती की क्या भूमिका है?
5:- सुशांत की मौत में क्या फिल्म बिरादरी की कोई भूमिका है?

सुशांत और दिशा सालियान की मौत के बीच क्या कनेक्शन
6:- क्या सुशांत सिंह राजूपत के पैसों में हेराफेरी की गई?
7:- अगर सुशांत के पैसों में हेराफेरी की गई तो किसने की?
8:- सुशांत की मौत और दिशा सालियान की मौत के बीच क्या कनेक्शन है?
9:- इस पूरे मामले में क्या सुशांत के स्टाफ की भी कोई भूमिका है?
10:- आखिर सुशांत सिंह राजपूत की बीमारी का सच क्या है?

13 और 14 जून की कहानी आखिर क्या है
11:- सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कितनी सही है?
12:- मामले में चश्मदीदों के बयान कितने विश्वसनीय हैं?
13:- 8 जून को रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह के बीच क्या हुआ था?
14:- 13 और 14 जून की कहानी आखिर क्या है?

क्या रिया को गिरफ्तार करेगी सीबीआई
सुशांत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जांच की इजाजत मिलने के बाद अब सीबीआई अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू करेगी। हालांकि इस केस में पहले ही कई लोगों से पुलिस की पूछताछ हो चुकी है। सीबीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुंबई में सबसे पहले सुशांत के स्टाफ, उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की जाएगी। साथ ही सूत्रों का यह भी कहना है कि सीबीआई रिया चक्रवर्ती को तब तक गिरफ्तार नहीं करेगी, जब तक कि उनके खिलाफ कोई पुख्ता और ठोस सबूत नहीं मिल जाता।












Click it and Unblock the Notifications