Sushant Case: ड्रग्स कनेक्शन मामले में NCB के सामने रिया चक्रवर्ती ने खोले 3 राज,आज फिर होगी पूछताछ

Sushant Case: ड्रग्स कनेक्शन मामले में NCB के सामने रिया ने खोले राज,आज फिर होगी पूछताछ

नई दिल्ली। Sushant Singh Rajput Case. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत( Sushant Singh Rajput) की मौत को 85 दिन बीत चुके हैं। अब तक दो राज्यों की पुलिस और तीन एजेंसियां इस मामले की जांच से जुड़ चुकी हैं, लेकिन अब तक सुशांत की मौत पर से पर्दा नहीं उठा है। सुशांत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की बात सामने आने के बाद नार्कोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई, सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा से पूछताछ की। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी की गई। उनसे पूछताछ में रिया चक्रवर्ती( Rhea Chakraborty) का नाम सामने आया, जिसके बाद NCB ने रिया पर शिकंजा कस दिया है। रविवार को रिया से NCB दफ्तर में पूछताछ की गई, जिसके बाद एक बार फिर से सोमवार को रिया से फिर से पूछताछ की जाएगी।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: Rhea Chakraborty ने NCB के सामने कबूल की ड्रग्स चैट की बात | वनइंडिया हिंदी
     रिया ने खोले 3 राज

    रिया ने खोले 3 राज

    NCB के सामने पूछताछ में रिया चक्रवर्ती( Rhea Chakraborty) ने कई अहम खुलासे किए। रिया ने ड्रग्स चैट की बात कबूली। एनबीसी के सामने रिया ने माना कि उसे इस बात की जानकारी थी कि 17 मार्च को सैमुअल मिरांडा जैद के पास ड्रग्स डिलीवरी के लिए गया था। रिया ने एनसीबी के सामने इस बात को भी कबूल लिया कि वो और उनका भाई शोविक ड्रग्स पेडलर जैद से ड्रग्स डिलीवरी के लिए कॉर्डिनेशन कर रहे थे।

     भाई की मदद से सुशांत के लिए मंगवाती थी ड्रग्स

    भाई की मदद से सुशांत के लिए मंगवाती थी ड्रग्स

    रिया ने इस बात को कबूला को वो शोविक की मदद से सुशांत के लिए ड्रग्स मंगवाती थी। शोविक बाशित नाम के ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीदता था। इतना ही नहीं बाशित का रिया के घर आना-जाना था। रिया ने 15 मार्च को ड्रग्स को लेकर अपने भाई शौविक के साथ हुए चैट की बात भी कबूल कर ली है।

     सोमवार को फिर से होगी पूछताछ

    सोमवार को फिर से होगी पूछताछ

    रिया ने रविवार को 6 घंटे तक पूछताछ चली। वहीं सोमवार को भी रिया को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया गया है। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को ड्रग्स मामले में एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती समेत कुछ ड्रग पेडलर्स के घर छापेमारी की थी। सोमवार को पिर से रिया से इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

     भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

    भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

    एनसीबी ने रिया के भाई शौविक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सुशांत के हाउस स्टाफ दीपेश सावंत से भी एनसीबी ने देर रात पूछताछ की थी। दीपेश ने पूछताछ में बताया है कि रिया घर पर ड्रग्स मंगाती थीं। वहीं रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती ने कड़ी पूछताछ में बताया कि वह कैजान, बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था। एनसीबी ने इस केस में पहले ही गिरफ्तार किए गए ड्रग्स हैंडलर कैजान इब्राहिम के खुलासे के बाद एक शख्स के घर छापेमारी की, जबां से उसे भारी मात्रा में हैश, एलएसडी और गांजा समेत ड्रग्स बरामद हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+