सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार पुलिस को हो रही ये दिक्कत, DGP का बड़ा बयान

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र और बिहार दोनों ही राज्यों की पुलिस जांच कर रही है। सुशांत सिंह के पिता ने पटना में फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद इस मामले की जांच बिहार पुलिस ने भी शुरू कर दी है। लेकिन दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय को लेकर लगातार सवाल खडे़ हो रहे हैं। इस तरह की खबर सामने आई थी कि बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। इस बीच बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इस पूरे मामले को लेकर अहम बयान दिया है।

Recommended Video

    Sushant Case: Bihar DGP का बयान- सबूत मिला तो Rhea Chakraborty को ढूंढ निकालेंगें | वनइंडिया हिंदी
    बताई ये दिक्कत

    बताई ये दिक्कत

    डीजीपी ने कहा कि इस सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक दिक्कत ये है कि हमे अभी तक इस मामले से जुड़े मूलभूत दस्तावेज तक नहीं मिले हैं। हमे सुशांत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी, सीसीटीवी फुटेज या फिर अन्य जानकारी जिसे मुंबई पुलिस ने अभी तक जांच के दौरान इकट्ठा की है, नहीं दी गई है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कि मुंबई भेजा जा रहा है जोकि मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम की मदद करेंगे। बिहार पुलिस का कहना है कि हम सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के परिवार से भी पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि दिशा के परिवार को कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई है, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है।

    हम जांच में सक्षम

    हम जांच में सक्षम

    इससे पहले डीजीपी ने कहा था कि इस मामले की जांच करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। ऐसे में वो सीबीआई जांच के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुशांत के पिता चाहें तो सीबीआई जांच की मांग कर सकते हैं। डीजीपी पांडे के मुताबिक बिहार पुलिस की स्पेशल टीम मुंबई में हैं। इसके अलावा पटना एसएसपी भी मुंबई में अपने समकक्ष के संपर्क में हैं। उन्होंने पूरी मदद का भरोसा दिया है। बिहार पुलिस की टीम ने शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त से भी मुलाकात की थी।

    मामले की चल रही जांच

    मामले की चल रही जांच

    बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम उन लोगों के बयान दर्ज करेगी, जिसके साथ सुशांत ने काम किया था। इसके अलावा बिहार पुलिस की एक टीम ने मुंबई के कूपर अस्पताल का दौरा किया और सुशांत राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं मुंबई पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में फिल्म निर्माता महेश भट्ट, राजीव मसंद, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा समेत 41 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+