सुशांत सिंह राजपूत के लिए श्रीलंका की सड़कों पर लगे ये खास पोस्टर, बहन श्वेता ने कहा धन्यवाद

नई दिल्ली। फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। भारत में तो इस पर लगातार बात हो ही रही है, अब श्रीलंका में भी एक्टर को लेकर कुछ पोस्टर दिखे हैं। श्रीलंका में सुशांत के बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें आई हैं जिसमें सुशांत को श्रद्धांजलि दी गई है, साथ ही इन पर लिखा है कि सुशांत को न्याय मिले। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की हैं।

Recommended Video

    Srilanka: Srilanka में उठी Sushant को न्याय दिलाने की आवाज, सड़कों पर लगे पोस्‍टर । वनइंडिया हिंदी
    तस्वीरें शेयर करते हुए बहन ने कहा- शुक्रिया श्रीलंका

    तस्वीरें शेयर करते हुए बहन ने कहा- शुक्रिया श्रीलंका

    सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने श्रीलंका में लगीं सुशांत को न्याय की मांग वाले बिलबोर्ड्स की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, शुक्रिया। श्वेता सिंह लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर लिखत रहती हैं। साथ ही उनकी तस्वीरें शेयर कर उनको न्याय की मांग करती रहती हैं।

    सुशांत की मौत के पीछे साजिश का आरोप लगाता है परिवार

    सुशांत की मौत के पीछे साजिश का आरोप लगाता है परिवार

    सुशांत सिंह राजपूत ने जून के महीने में मुंबई स्थित अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में परिवार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड और कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को दी गई। हाल ही में सीबीआई ने अपनी तहकीकात और एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ये कहा है कि सुशांत की हत्या हुई हो, ऐसे कोई बात सामने नहीं आई है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी पाया था कि सुशांत ने आत्महत्या ही की है।

     सुशांत के परिवार ने नहीं मानीं फॉरेंसिक रिपोर्ट

    सुशांत के परिवार ने नहीं मानीं फॉरेंसिक रिपोर्ट

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में एम्स फॉरेंसिक रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि सुशांत की मर्डर नहीं हुआ है लेकिन सुशांत के परिवार ने एम्स की इस फरेंसिक रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है कि एम्स की इस रिपोर्ट को निर्णायक नहीं माना जा सकता। उनका कहना है कि एम्स रिपोर्ट फाइनल कनक्लूजन नहीं है। सीबीआई अभी भी अपनी चार्जशीट में हत्या का केस फाइल कर सकती है। विकास सिंह ने ये भी कहा है कि एम्स ने अपनी रिपोर्टर फोटोग्राफिक इविडेंस के आधार पर बनाई है, जो उनको दिए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+