सुशांत की बहन ने शेयर की ग्लोबल प्रेयर मीट की फोटो,अकिंता लोखंडे ने बोली ये बात

सुशांत की बहन ने शेयर की ग्लोबल प्रेयर मीट की फोटो,अकिंता लोखंडे बोली “प्रार्थना कुछ भी बदल सकती है"

नई दिल्‍ली।सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्‍वेता सिंह कीर्ति ने इंस्‍टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता की याद में पिछली 15 अगस्‍त को वर्चुअल ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया था। इस प्रार्थना सभा की श्‍वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस फोटो पर सुशांत की एक्‍स गर्लफैन्‍ड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी अपनी भावनाएं व्‍यक्त की है।

अंकिता ने कहा प्रार्थना कुछ भी बदल सकती है

अंकिता ने कहा प्रार्थना कुछ भी बदल सकती है

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इंस्‍टाग्राम पर जो ग्लोबल प्रेयर मीट की फोटो साक्षा की उस पर अंकिता लोखंडे ने लिखा कि "प्रार्थना कुछ भी बदल सकती है"। बता दें सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने 15 अगस्त को वर्चुअल प्रार्थना सभा आयोजित की थी।

सुशांत सिंह राजपूत के लिए आयोजित प्रार्थनासभा में शामिल हुए 1 लाख लोग

सुशांत सिंह राजपूत के लिए आयोजित प्रार्थनासभा में शामिल हुए 1 लाख लोग

ये प्रार्थना सभा दिवंगत अभिनेता को उनकी मृत्यु के दो महीने बाद याद करने और इस केस की जांच सीबीआई से करवाने की बात को लेकर की गई। इस वर्चुअल वैश्विक प्रार्थना अभियान में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, मित्र और प्रशंसक शामिल थे। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और कृति सेनन भी आध्यात्मिक प्रार्थना सभा में शामिल हुई थीं।

बहन श्‍वेता ने ये वीडियो भी किया साक्षा

एक अन्य पोस्ट में, श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें भगवान शिव के काल भैरव अवतार की प्रार्थना करते देखा जा सकता है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "आज काल भैरव से प्रार्थना की और उन्हें मार्गदर्शन करने के लिए कहा ताकि सत्‍य सबके सामने आ सके । "

सुशांत सिंह की बहन ने वीडियो साक्षा कर की थी ये अपील

इसके पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें लोगों से अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद करने के लिए आयोजित वर्चुअल प्रार्थना सभा में शामिल होने का आग्रह किया गया था। कैप्शन में, भाई आपको हमें छोड़कर गए 2 महीने हो गए हैं और हम अभी भी सच जानने के लिए लड़ रहे हैं कि वास्तव में उस दिन क्या हुआ था। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि हम सभी मिलकर सुशांत के लिए सीबीआई की मांग करें। हम सभी को सच्चाई जानने का हक है। पूरी दुनिया जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है, नहीं तो हम शांति से नहीं जी पाएंगे।

सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई थी एफआईआर

सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई थी एफआईआर

बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह अपने बांद्रा स्थित अपने घर में लटके पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या घोषित कर दिया था और उसी दिन दुर्घटना की मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। 25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। सुशांत अपनी मौत से पहले रिया के साथ रिलेशनशिप में थे। 5 अगस्त को, केंद्र ने सुनवाई के दौरान SC को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को स्थानांतरित कर दिया गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+