सुशांत केस में बड़ा मोड़, वकील ने कहा- रिया ने Whatsapp की जो चैट दिखाई वो...
नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे होने लगे हैं। एक ओर सुशांत राजपूत का परिवार रिया चक्रवर्ती पर आरोपों की बौछार कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर रिया भी अपने वकील के साथ सभी आरोपों का जवाब दे रही हैं। शनिवार को रिया ने अपने और सुशांत की बीच Whatsapp पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया। जिस पर अब सुशांत के फैमिली वकील ने पलटवार किया है।

'बहन की इमेज कर रहीं खराब'
दरअसल रिया ने जो स्क्रीनशॉट जारी किए थे, उसमें ये लग रहा था कि रिया और सुशांत में बहुत ही अच्छा संबंध था। सुशांत रिया से सारी बातें शेयर करते थे। इसके अलावा उसमें सुशांत और उनकी बहन प्रियंका में अनबन की बात सामने आई थी। जिस पर अब सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने पलटवार किया है। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ से बात करते वक्त विकास सिंह ने कहा कि उस स्क्रीनशॉट का मकसद सुशांत की बहन की इमेज खराब करना है। उनका आरोप है कि रिया ने सुशांत को परिवार से अलग करने के लिए बहुत कुछ किया था।

क्या था चैट में?
रिया की ओर से जारी चैट में सुशांत लिखतें हैं- तुम्हारा परिवार बहुत ही शानदार है। तुम्हारे पिता भी बहुत सही हैं। शोविक सहानुभूति से भरा हुआ है। मेरी जिंदगी में जरूरी बदलाव का कारण तुम हो। तुम सब के आसपास रहना मेरे लिए खुशी की बात है। चियर्स मेरी रॉकस्टार बनने के लिए। उसी के दो मिनट बाद सुशांत ने दूसरा मैसेज किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि प्लीज तुम मुस्कुराती रहा करो, ऐसे में तुम अच्छी लगती हो। अब मैं सोने की कोशिश करता हूं। काश मुझे जमीला जैसा कोई सपना आए, टाटा (BYE)। इस पर रिया जवाब देती हैं कि जाओ सो जाओ मेरे स्वीट ब्वॉय। लैंड करने के बाद मैं मैसेज करूंगी, आशा है तब तुम चांद पर होगे।

बहन के लिए लंबा मैसेज
इसके दो घंटे बाद रिया ने दोबारा मैसेज किया और सुशांत से पूछा कैसे हो। जिस पर सुशांत का जवाब आया कि अच्छा नहीं हूं। मेरी बहन अब सिड भाई को विक्टम कार्ड खेलकर मैनिपुलेट कर रही है ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटक कर मेरे ऊपर आ जाए। मैंने उन्हें फिजिकली पनिशमेंट दी, जो दुख की बात है। जिस पर रिया ने लिखा प्लीज मुझे मीटिंग के बाद फोन करना। फिर सुशांत का एक लंबा मैसेज आया, जो प्रियंका के लिए था। सुशांत ने लिखा कि तुम ये सब करो, तुम शराब के नशे में की गई हरकत को विक्टम कार्ड खेल कर उसे कवरअप करने की कोशिश कर रही। मेरी प्यारी बहन ऊपर भगवान हैं और हमारी मां भी। उनकी सीख के मुताबिक तुमने जो किया वो अपराध है। उन्होंने आगे लिखा कि तुम्हें अपने अहंकार में सही चीजें नहीं नजर आ रहीं, मैं नहीं डरता। मैं दुनिया में बदलाव लाने के लिए अपना काम जारी रखूंगा।

मैसेज में सिड का भी जिक्र
इसके बाद का मैसेज जो रिया को भेजा गया वो सिड के लिए था। सुशांत ने लिखा कि उसने तुम्हारी आंखों के सामने मारा। सब सोच रहे कि उसने शराब के नशे में ये सब किया होगा। तुम उसकी विक्टम कार्ड वाली बात मान भी रहे हो। इसके बाद भी प्रियंका के बारे में लंबी बातें रिया और सुशांत में हुईं। अब इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुशांत और बहन प्रियंका में कुछ अनबन थी, रिया ने इसे प्रुफ करने के लिए ये व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट जारी किया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications