सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट को जानिए कितनी बार किया था कॉल, हुआ खुलासा
सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट को जानिए कितनी बार किया था कॉल, हुआ खुलासा
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच जब तक मुंबई पुलिस कर रही थी तब तक सारे राज दबे हुए थे। वहीं इस केस में ईडी और सीबीआई की एंट्री के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मिल रहे सबूतों के बाद एक्ट्रेस पर कानून का शिंकजा कसता जा रहा है। रिया के अलावा उनके परिवार के कई लोग शक के घेरे में हैं। अब जब मामले में जांच आगे बढ़ रही है तो मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में रिया की कॉल डिटेल सामने आई थी, जिसमें रिया ने कितने लोगों से बात कितनी बार बात की इसका खुलासा हुआ है। इस कॉल रिकार्ड के खुलासे में महेश भट्ट ने कितनी बार बात की ये भी बात सामने आई है।
रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट से की इतनी बार बात
रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स में खुलासा हुआ है कि उन्होंने 8 से 14 जून के बीच में महेश भट्ट,उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी समेत अन्य कई लोगों से बातचीत की। इस दौरान रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट से 16 बार बात की। मालूम हो कि सुशांत की मौत के बाद रिया और महेश भट्ट की फोटो वायरल हुई थी और साथ ही ये भी बात का खुलासा हुआ था कि सुशांत को लेकर रिया फिल्म निर्देशक महेश भट्ट से सलाह लेती थी। महेश भट्ट ने मुंबई पुलिस ने भी कई घंटों तक पूछताछ की थी।
Recommended Video
रिया और महेश भट्ट के बीच नजदीकियों को लेकर वायल हुई थी तस्वीर
बता दें महेश भट्ट के साथ रिया के रिश्तों को लेकर भी कई तरह की बातें हैं। सुशांत की मौत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की दोस्ती के चर्चे तो हमेशा से ही रहे हैं। दोनों काफी करीबी दोस्त रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। वहीं सुशांत की मौत का एंगल भी रिया और महेश भट्ट से जोड़कर देखा जाने लगा है।
सुशांत की मौत के बाद रिया ने कई बार बांद्रा DCP को किया फोन, कॉल रिकार्ड ने खोल दी पोल
डीसीपी अभिषेक को कई बार किया कॉल
रिया की कॉल डिटेल के मुताबिक सुशांत की मौत के बाद वो बांद्रा डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के संपर्क में थीं। रिया ने 21 जून को बांद्रा डीसीपी से 28 सेकेंड तक बात की। इसके बाद 22 जून को रिया ने उन्हें मैसेज किया। जिस पर डीसीपी ने खुद रिया को फोन किया और उनसे 29 सेकेंड बात की। बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहा। इसके एक हफ्ते बाद डीसीपी ने फिर रिया को फोन किया और 66 सेकेंड बात की। रिया और डीसीपी की आखिरी बात 18 जुलाई को हुई थी। उस दौरान रिया ने ही फोन किया था।सुशांत केस में एफआईआर दर्ज न करने और बिना जांच मामले को सुसाइड बताने पर मुंबई पुलिस पहले ही सवालों के घेरे में थी। अब रिया के साथ डीसीपी की बातचीत ने विवाद और बढ़ा दिया।
सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती से ED ने लगातार 8 घंटे की पूछताछ, जानिए क्या ली गई जानकारी
रिया ने पिछले एक साल में किए इतने लोगों को कॉल
इस कॉल रिकार्ड के अनुसार सुशांत से फोन पर 137 बार बात की थी। रिया चक्रवर्ती की पिछले एक साल की कॉल डिटेल्स में खुलासा हुआ है कि सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रुति मोदी को 808 बार कॉल किया गया जबकि सैमुअल मिरांडा को 289 बार फोन किया गया था। इसके साथ ही कॉल डिटेल्स ये भी बताती हैं कि रिया दो मनोचिकित्सक से भी बात करने की बात सामने आई है। इसके साथ ही रिया की महेश भट्ट के भी साथ बात होती थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे