सुशांत केस: ड्रग्स वाली चैट में इस लड़की का भी था नाम, अब ED करेगी पूछताछ
नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस में एक ओर जहां मुंबई पुलिस के जांच की रफ्तार काफी स्लो थी, तो वहीं सीबीआई और ईडी की रफ्तार काफी तेज है। सीबीआई जांच शुरू होने के बाद से इस केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती की एक Whatsapp चैट सामने आई थी। जिसमें सुशांत को ड्रग्स देने का जिक्र था। इस मामले में जया साहा का भी नाम सामने आया है। जिसके बाद ईडी ने उन्हें समन भेजा है।

क्या था चैट में?
दरअसल ईडी के हाथ रिया के कुछ Whatsapp चैट लगे हैं। जिसमें जया साहा ने लिखा कि पानी, चाय या कॉफी में चार ड्रॉप्स डालकर उसे देना है। फिर 40 मिनट लगेगा। ऐसे में अंदाजा लगया जा रहा है कि जिस चार ड्रॉप्स की बात है, वो ड्रग्स है और यहां 'उसे' का मतलब सुशांत है। ऐसे में ईडी ने जया साहा को समन दे दिया है। जल्द ही उनसे ड्रग्स को लेकर पूछताछ की जाएगी।
Recommended Video

क्या करती हैं जया?
जया एक टैलेंट एजेंसी में एडवाइजर हैं। इसके साथ ही वो सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के टैलेंट मैनेजमेंट का काम देखती थीं। रिया ने 14 जून को सुशांत के मौत की खबर के बाद ढाई बजे जया को फोन किया था। जब से जया का नाम इस केस में सामने आया है, तब से उन्होंने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट को लॉक कर लिया है। ईडी का मानना है कि जया से पूछताछ में रिया और सुशांत को लेकर काफी खुलासे हो सकते हैं।

मिरांडा ने भी किया था रिया को मैसेज
अप्रैल की एक चैट में ड्रग्स की लेन-देन का जिक्र है। मिरांडा सुशी नाम के शख्स ने मैसेज में रिया चक्रवर्ती को लिखा कि Hi रिया, माल लगभग खत्म हो चुका है। क्या हम इसे शौविक के दोस्त से ले सकते हैं, लेकिन उसके पास सिर्फ हैश और बड है। इसके बाद शक जताया गया कि रिया ड्रग्स खरीदती थीं और उसे लेती भी थीं। हालांकि इस मामले में रिया के वकील का दावा दूसरा है। उनके मुताबिक रिया ने कभी ड्रग्स नहीं लिया, सीबीआई चाहे तो उनके ब्लड सैंपल की जांच करवा सकती है।

स्वामी भी उठा चुके हैं सवाल
आपको बता दें कि ईडी से पहले भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस बात का आरोप लगाया था कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उनकी हत्या हुई है, क्योंकि सुशांत की जिस दिन हत्या हुई थी, उस दिन उन्होंने दुबई के एक ड्रग डीलर से मुलाकात की थी। स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा, "सुनंदा पुष्कर के मामले में अहम यह था कि पोस्टमॉर्टम में उनके पेट में एम्स के डॉक्टरों को क्या मिला, लेकिन ऐसा श्रीदेवी या सुशांत के मामले में नहीं हुआ। सुशांत के मामले में एक दुबई का ड्रग डीलर आयश खान सुशांत की हत्या के दिन उनसे मिला था, क्यों?"
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications