In Depth: गुजरात दौरे से घट गई केजरीवाल की पॉपुलैरिटी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा समाप्त होने के चार दिन बाद जो रिपोर्ट आयी है, वो आप कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने वाली है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का दावा है कि उनका रोडशो सफल हुआ पर सच पूछिए तो यह एक फ्लॉप शो था, जिससे केजरीवाल की पॉपुलैरिटी घट गई।
आप कार्यकर्ता कहते हैं कि गुजरात में केजरीवाल और ज्यादा पॉपुलर हो गये हैं, जबकि अध्ययन कहता है कि उनकी इमेज इस दौरे से खराब हुई है। यह अध्ययन ट्विटर पर किये गये सर्च परिणामों और हैश टैग पर मिले कमेंट्स के आधार पर किया गया है। ट्विटर यूज़र्स पर किये गये अध्ययन में सोशल नेटवर्किंग पर सक्रिय लोगों के मन में क्या चल रहा है, इस बात का पता लगाया गया है।
अध्ययन के अनुसार इन चार दिनों में केजरीवाल के प्रति नकारात्मक सोच व भावों में 84 फीसदी का इजाफा हुआ है, जबकि सकारात्मक सोच मात्र 17 प्रतिशत ऊपर उठी है।
सकारात्मक-नकारात्मक दोनों व्यवहारों को ध्यान में रखते हुए किये गये अध्ययन के अनुसार गुजरात में केजरीवाल को पसंद करने वाले लोगों की संख्या घटी है। ओहियो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रिसर्चर श्रेयांश भट्ट ने अध्ययन की रिपोर्ट नॉलेज बेस्ड पोर्टल Kno.e.sis पर प्रकाशित की है। पोर्टल के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. अमित सेठ के अनुसार उनका संस्थान ट्विटर पर सक्रिय लोगों के व्यवहार के आधार पर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर रिसर्च करते हैं।

केजरीवाल का ड्रामा
खास बात यह है कि गुजरात में केजरीवाल के पहुंचते ही उन्हें रोक लिया गया क्योंकि उसी दिन आचार संहिता लागू हो चुकी थी। उसके बावजूद उनके कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हंगामा किया, भाजपा के दफ्तर पर प्रदर्शन किया और फिर तोड़फोड़, मारपीट, आदि। इसकी आग लखनऊ, इलाहाबाद व अन्य शहरों तक पहुंची।

दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं केजरीवाल
इस्तीफा देने के बावजूद केजरीवाल अभी भी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। मनीष सिसोदिया ने इस हंगामे के बाद मीडिया से कहा, "हमने गुजरात सीएम ऑफिस में अर्जी दी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आ रहे हैं, मिलने के लिये, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनीं.... जिस प्रदेश में किसी राज्य के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यव्हार हो उसके अंदर क्या चल रहा होगा इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।"

सर्वे की रिपोर्ट
सर्वे की रिपोर्ट ध्यान से देखिये इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पांच, छह और सात मार्च को केजरीवाल के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ा है।

मनीष सिसोदिया की कार पर हमला
गुजरात के गांधीनगर में बवाल के बाद जब काफिला कच्छ पहुंचा तो वहां पर सिसोदिया की कार पर हमले की खबर आयी।

योगेंद्र यादव के मुंह पर कालिख
जिस दौरान केजरीवाल गुजरात में थे उसी दौरान एक सभा को दिल्ली में संबोधित कर रहे योगेंद्र यादव के मुंह पर कालिख पोती गई।

केजरीवाल जी तो कैसे जिंदा हैं देश भर के कांग्रेसी
केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुजरात में जो कोई भी खड़ा होता है वो उसे या तो खरीद लेते हैं या फिर उसकी हत्या करवा देते हैं। अब सवाल यह उठता है कि अगर यह बात वाकई में सच है, तो अब तक गुजरात में कांग्रेसी कैसे बचे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications