Video: सूरमा भोपाली जगदीप का आख‍िरी वीड‍ियो हुआ वायरल जिसमें वो बोल रहे आओ हंसते हंसते, जाओ हंसते हंसते

सूरमा भोपाली जगदीप का आख‍िरी वीड‍ियो हुआ वायरल जिसमें वो बोल रहे आओ हंसते हंसते, जाओ हंसते हंसते

मुंबई। फिल्‍म जगत के दिग्गज एक्टर और सदाबहार कॉमेडियन जगदीप का बुधवार को निधन हो गया है। 81 वर्षीय जगदीप का बढ़ती उम्र में स्‍वास्‍थ्‍य संबधी परेशानियों के चलते उनके घर में उनका निधन हो गया। पूरी दुनिया जिन्‍हें जगदीप के नाम से जानती हैं उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी है। उनका जन्म 29 मार्च 1929 को हुआ था। उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड को बड़ा सदमा पहुंचा है। वहीं हास्‍य अभिनेता जगदीप जो अपने प्रशंसकों के बीच सूरमा भोपाली के नाम से पहचाने जाते हैं उनके दुनिया से अलविदा करते ही उनका आखिरी वीडियो सोशल मी‍डिया पर जमकर वायरल हो गया।

ये आखिरी वीडियो हुआ वायरल

ये आखिरी वीडियो हुआ वायरल

सुपर डूपर हिट फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले हास्‍य अभिनेता जगदीप का ये वायल वीडियो उनके पिछले बर्थडे का हैं जिसमें वो अपने प्रशंसकों को उन्‍हें जन्‍मदिन विश करने के लिए धन्‍यवाद दे रहे हैं। ये वीडियो उनके बेटे और अभिनेता जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो के कैप्शन में जावेद जाफरी ने लिखा, "क्योंकि मेरे आदरणीय पिताजी सोशल मीडिया पर नहीं हैं तो उन्होंने अपने उन सभी प्यारे फैन्स के लिए एक मैसेज भेजा है जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

जगदीप ने कहा मैं मुस्‍कुराहट हूं....

वीडियो में जगदीप को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि "आप लोगों ने मुझे विश किया1 सबका शुक्रिया। ट्विटर पर किया कि फेसबुक पर, देखा सुना मैंने। बहुत बहुत धन्यवाद। या तो दीवाना हंसे या वो जिसे तौफीक दे, वरना इस दुनिया में आकर मुस्कुराता कौन है। मैं मुस्कुराहट हूं। जगदीप हूं। आओ हंसते हंसते और जाओ हंसते हंसते। "

वीडियो शेयर कर दे रहे जगदीप को श्रद्धांजलि

वीडियो शेयर कर दे रहे जगदीप को श्रद्धांजलि

इस वीडियो में जगदीप ने अपना सूरमा भोपाली वाला फेमस डायलॉग भी उसकी अंदाज में बोला है। अगर एक्‍टर की पूरी जिंदगी पर गौर करें तो उन्‍होंने अपने हास्‍यपूर्ण अभिनय से अनगितन बार लोगों को हंसाया और वाकई जगदीप हंसते हंसते आए और हंसते हंसते चले गए। उनके इस वायरल वीडियो को शेयर कर उनके प्रशंसक जगदीप को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके बोले हुए मशहूद डॉयलाग शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+