सर्जिकल स्‍ट्राइक ने 200 से ज्‍यादा आतंकियों को घुसपैठ से रोका!

नई दिल्‍ली। एलओसी के पास इंडियन आर्मी की सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स की खबरें अब दुनियाभर में हलचल मचा रही है। आर्मी की ओर से आधिकारि‍क तौर पर कहा गया है कि एलओसी पर पिछले एक हफ्ते से नजर रखी जा रही थी।

uri-terror-attack-indian-army-surgical-strikes

पाक से मिल रहे थे आदेश

जिन सात कैंप्‍स को इंडियन आर्मी ने निशाना बनाया है उनमें 25 से 30 आतंकी मौजूद थे। अगर अंदाजा लगाया जाए तो फिर कम से कम 200 ऐसे आतंकियों को सेना ने रोका जो घुसपैठ की फिराक में थे।

सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि इंटेलीजेंस ब्‍यूरो की मदद से और उनके अनुमान के मुताबिक आतंकी इन कैंपों में ग्रुप बनाकर दाखिल होने का इंतजार कर रहे थे।

इन सभी आतंकियों को पाकिस्‍तान में बैठे उनके आकाओं से आदेश मिल रहे थे ताकि वह जम्‍मू कश्‍मीर में घुसपैठ कर सकें।

सूरज ढलने के बाद शुरू और उगने से पहले खत्‍म

इसके बाद सेना ने रणनीति के तहत सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया। पूरे ऑपरेशन में नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर (एनएसए) अजित डोवाल भी इस ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे।

जब फोर्सेज एलओसी के उस पार पहुंच गईं और कैंपों को तबाह करने के बाद डीजीएमओ को आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई। सूरज ढलने के बाद ऑपरेशन शुरू हुआ और सूरज उगने से पहले इसे खत्‍म कर दिया गया।

हर तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार आर्मी

सूत्रों का कहना है कि जो आतंकी कैंपों में मौजूद थे वे कश्‍मीर के हालातों का फायदा लेने की फिराक में थे। इंडियन आर्मी हर तरह की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हो सकता है कि आगे आने वाले समय में भी इस तरह के ऑपरेशन चलाए जाएं। फिलहाल जो ऑपरेशन बुधवार को चलाया गया था वह खत्‍म हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+