भारत पाकिस्तान सीमा पर यूएवी, बीएसएफ ने बढ़ाई चौकसी
नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव इस हद तक बढ़ चुका है कि पाक सीमा पर यूएवी से निगरानी करने लगा है। बीएसएफ की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई है कि सीमा के एकदम करीब यूएवी देखे गए हैं और इसके बाद सीमा पर तनाव बरकरार है।

बांग्लादेश की सीमा पर चौकसी बढ़ी
बीएसएफ ने जानकारी दी है कि सीमा पर तनाव को देखे हुए बीएसएफ ने अब बांग्लादेश के साथ लगने वाले पूर्वी मोर्चे पर भी सुरक्षा तंत्रों की तैयारी का जायजा लिया है।
बीएसएफ किसी कीमत पर आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ नहीं करने देना चाहती है। आतंकियों को बांग्लादेश के रास्ते देश में घुसपैठ करने से रोकने के लिए और आतंकियों ने हमलों को रोकने के लिए बीएसएफ अब बांग्लादेश की सीमा पर चौकस है।
सेना के सहायक की भूमिका में बीएसएफ
बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने बताया कि निश्चित तौर पर पश्चिमी सीमाओं पर संपूर्ण चौकसी को बढ़ा दिया गया है।
रक्षा और सुरक्षा बलों के सभी प्रतिष्ठान उच्चतम अलर्ट पर हैं। पश्चिमी सीमा पर तनाव बढ़ गया है। एलओसी पर लगातार दूसरी ओर से गोलीबारी हो रही है। उन्होंने बताया कि एलओसी पर बीएसएफ सेना के सहायक की भूमिका में है।












Click it and Unblock the Notifications