निठारी कांड: सुरेंद्र कोली को 10 सितंबर को हो सकती है फांसी, पंढेर पर नरमी कब तक?
गाजियाबाद। न्याय का चाबुक चला और निर्मम जुर्म की सज़ा फांसी में तब्दील हो गई है। नोएडा के सनसनीखेज निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को फांसी की सज़ा का रास्ता साफ हो गया है।

मामले में दोषी कोली को 10 सितंबर को फांसी की सज़ा दी जा सकती है। बीते बुधवार गाजियाबाद की स्पेशल एंटी करप्शन सीबीआई कोर्ट के जज अतुल कुमार गुप्ता ने सुरेंद्र कोली का डेथ वारंट जारी किया है।
सवाल उठ रहा है कि निठारी केस में आरोपी मनिंदर सिंह पंढेर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ये जमानत मिली है, जबकि वह प्रमुख दोषी के तौर पर सामने आया था। यह वारंट उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है, ताकि कोली को फांसी दिए जाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा सके।
पढ़ें- खर्च होंगे 23 करोड़
कोली की फांसी के लिए 10 सितंबर की तारीख तय की गई है, लेकिन उत्तर प्रदेश शासन के साथ विचार-विमर्श के बाद इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। कांड के मुख्य अभियुक्त सुरेंद्र कोली को सीबीआई कोर्ट ने 5 मामलों में फांसी की सजा सुनाई थी।
साल 2005 से लगातार लापता हो रहे बच्चों के मामले से नोएडा का निठारी चर्चा में आया था। जांच में दिसंबर 2006 को नोएडा पुलिस ने डी-5 कोठी में बच्चों के मारे जाने का खुलासा करते हुए कोठी मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और नौकर सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि पंढेर को इस तरह की सजा कब दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications