राफेल सौदे को लेकर दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। राफेल सौदा मामले में दायर की गईं पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट कल (10 अप्रैल) को फैसला सुनाएगा। अदालत ने मार्च में राफेल सौदा मामले में पुनर्विचार याचिकाओं पर केंद्र सरकार की प्रारंभिक आपत्तियों पर सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को ही कोर्ट फैसला सुनाएगा कि राफेल सौदा मामले पर कोर्ट में आगे सुनवाई होगी या नहीं।

Supreme Court to pronounce its judgment 10 april on Rafale review petitions

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और वकील प्रशांत भूषण ने राफेल डील पर 14 दिसंबर के सुप्रीम कोर्ट फैसले के रिव्यू के लिए अर्जी दाखिल की गई है। रिव्यू पिटिशन पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की बेंच सुनवाई कर रही है।

14 दिसंबर को राफेल लड़ाकू विमान के खरीद के मामले में मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी। राफेल खरीद प्रक्रिया और इंडियन ऑफसेट पार्टनर के चुनाव में सरकार ने भारतीय कंपनी को प्रमुखता दिए जाने के आरोपों की जांच की गुहार लगाने वाली तमाम याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इस फैसले पर रिव्यू पिटिशन के अलावा अदालत में गलत बयान देने के मामले में केंद्र सरकार के कुछ अधिकारियों के खिलाफ आवेदन दाखिल किया गया है। याचिका में मांग की गई है कि केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ गलत और गुमराह करने वाले बयान के मद्देजनर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि सील बंद लिफाफे में गलत जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+