राजद्रोह केस में सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी नेता संजय सिंह को बड़ी राहत दी है। राजद्रोह मामले में आप पार्टी नेता संजय सिंह को अंतरिम राहत दी और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। बता दें संजय सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश में राजद्रोह सहित विभिन्न आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसे रद्द करने की मांग संजय सिंह ने देश की सर्वोच्च न्यायालय में किया था।
Recommended Video
गौरतलब
है
आप
नेता
और
राज्यसभा
सांसद
संजय
सिंह
पर
उत्तर
प्रदेश
में
जातीय
वैमनस्य
फैलाने
का
आरोप
लगा
था
जिसके
बाद
उत्तर
प्रदेश
में
उनके
खिलाफ
राजद्रोह
समेत
अन्य
मामलों
में
एफआईआर
दर्ज
करवाई
गई
थी।
जिसके
खिलाफ
संजय
सिंह
कोर्ट
की
शरण
में
गए
थे।
जिस
पर
सुनवाई
करते
हुए
सुप्रीम
कोर्ट
ने
संजय
सिंह
को
बड़ी
राहत
दी
है
और
उनकी
गिरफ्तारी
पर
रोक
लगा
दी
है।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूपी पुलिस में नफरत फैलाने वाले मामलों में सांसद संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य सभा के सभापति से मंजूरी लेने से रोका नहीं जा रहा है। साथ ही देश की सर्वोच्च न्यायालय ने संजय सिंह को कहा कि आप जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांट नहीं सकते।
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में यूपी सरकार को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने कुछ वकीलों की ओर से दायर याचिका को भी खारिज कर दिया, जो राजद्रोह के मामलों में लगने वाली आईपीसी की धारा 124A के दुरुपयोग के खिलाफ दायर की गई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि वकीलों के द्वारा दायर की गए केस पर सुनवाई नहीं हो सकती है।
21 मार्च को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा अब तक का सबसे विशाल Asteroid, नासा ने दी ये चेतावनी