सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 63 सालों में देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का कोई प्रयास नहीं किया गया
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश के सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए, जबकि अदालत इस संबंध में कई बार कह चुकी है। जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरुद्ध की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि गोवा भारतीय राज्य का एक चमचमाता उदाहरण है जिसमें समान नागरिक संहिता लागू है, जहां सभी धर्मों की परवाह किए बिना ये लागू है, वो भी कुछ सीमित अधिकारों को छोड़कर।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत द्वारा बार-बार कहे जाने के बावजूद यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर अभी तक कोई कोशिश नहीं गई। उन्होंने कहा कि गोवा में पुर्तगाली नागरिक संहिता 1867 लागू है, जो उत्तराधिकार और विरासत के अधिकारों को भी संचालित करती है। गोवा के बाहर देश के किसी भी कोने में रहने वाले उन लोगों के संपत्ति के अधिकार पुर्तगाली सिविल कोड के तहत निर्धारित होते हैं, जो गोवा के रहने वाले हैं। जबकि गोवा के बाहर इस तरह का कानून लागू नहीं हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में लागू प्रावधानों की तारीफ की जिसके तहत, यहां मुसलमानों को बहुविवाह और बोलकर तलाक देने की इजाजत नहीं है। इसका मतलब ये है कि मुसलमान अपनी पत्नी को खुद तलाक नहीं दे सकता है। अगर उसको अपनी पत्नी को तलाक देना है तो उसे कोर्ट जाना होगा। केवल कोर्ट के आदेश पर ही तलाक होता है।
अदालत ने कहा कि देखने वाली बात है कि संविधान के नीति निर्देशक तत्व में समान नागरिक संहिता को डील किया गया है और उम्मीद की गई थी कि राज्य इसे लागू करने का प्रयास करेगा पर अभी तक इसको लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। हिंदू लॉ 1956 में बनाया गया लेकिन यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। सुप्रीम कोर्ट ने उक्त टिप्पणी गोवा के एक संपत्ति विवाद मामले में सुनवाई करने के दौरान की।
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications