लॉकडाउन के चलते सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली सभी सुनवाई की रद्द
नई दिल्ली। करोना वायरस के संकट के चलते मंगलवार आधी रात से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। सरकार के 21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद देश की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली सुनवाई रद्द कर दी है। लॉकडाउन के कारण सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई नहीं होगी। मंगलवार रात प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त रजिस्ट्रार ने एक विज्ञप्ति जारी कर ये सुनवाई टाले जाने की सूचना दी।













Click it and Unblock the Notifications