वेश्यावृत्ति को भी कानूनी रूप दिया जाए - सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज
नई दिल्लीः हाल ही में विधि आयोग ने जुए को और खेलों में सट्टेबाजी की इजाजत देने की सिफारिश की तो कई लोगों ने इसकी आलोचना की। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एन संतोष हेगड़े ने वेश्यावृत्ति को भी कानूनी रूप देने की पैरवी की। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सरकार बुराइयों को खत्म नहीं कर सकती। वेश्यावृत्ति में शामिल लोगों को लाइसेंस दिया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एन संतोष हेगड़े ने दिया ये बयान
हेगड़े ने आगे कहा कि, ‘‘यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि कानून बुराइयों को खत्म कर सकता है तो यह खुशफहमी में रहने जैसा है। यह एक बहुत अच्छी सिफारिश है। कुछ खास तरह की बुराइयां हैं, जिन्हें कानून नियंत्रित नहीं कर सकता और इस तरह की बुराइयों को नियंत्रित करने की कोई कोशिश अवैध प्रणाली बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।'

हेगड़े ने दिया शराबबंदी का उदाहरण
उदाहरण देते हुए हेगड़े ने कहा कि हम हम पहले भी यह अनुभव कर चुके हैं जब शराबबंदी थी। जहां शराबबंदी थी, वहां शराब का अवैध उत्पादन किया जाता था। सरकार को टैक्स का नुकसान होता था, लेकिन बुराई जारी रही। यदि आप इसे नियंत्रित नहीं कर सकते है तो कुछ खास चीजें हैं, जिन्हें कानून भी नियंत्रित नहीं कर सकता। वेश्यावृत्ति को कानूनी रूप दिया जाना चाहिए या नहीं इस सवाल के जवाब में हेगड़े का कहना था कि, इसे कानूनी रूप देना होगा। यह हर जगह हो रही है।

हेगड़े ने किया बड़ा दावा
कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त रह चुके एन संतोष हेगड़े ने दावा किया कि इसी तरह से देश में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। अगर सरकार इसे कानूनी रूप देती है तो इसे नियंत्रण में लाने के बाद 70 से 75 फीसदी होने वाली अवैध गतिविधियां बंद हो जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए एक खास मात्रा में नियंत्रण लगाने की बिल्कुल जरूरत है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications