VIDEO में नहीं, यहां पढ़ें निठारी के 'नर पिशाच' को कहां-कैसे दी जाएगी फांसी
नई दिल्ली। बीते दिनों सुरेंद्र कोली को हुई फांसी का ऐलान अब 7 दिन के लिए रोक दिया गया है। यह रोक सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है। कोली को मेरठ जेल में 12 सितंबर को फांसी देने की तैयारी चल रही थी लेकिन, शीर्ष अदालत की ओर से जारी आदेश के बाद कोली की फांसी टल गई है।

मामले पर मेरठ प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से एक फैक्स मिला है जिसके बाद कोली की फांसी पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। कहा जा रहा है कि जो फैक्स आया है उसमें कोली की फांसी को फिलहाल एक हफ्ते तक रोकने का आदेश दिया गया है।
पढ़ें- कांग्रेस क्यों बच रही
सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा है कि नियमों के मुताबिक कोली की रिव्यू पीटिशन पर ओपन कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय इंदिरा जयसिंह की याचिका पर सुनवाई करने वाला है।
न्यायमूर्ति एच एल दत्तू और ए आर दवे की पीठ ने कोली की फांसी पर एक हफ्ते तक रोक लगाने के आदेश दिए हैं जिससे सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो सके। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते अपने एक आदेश में कहा था कि फांसी की सजा पा चुके दोषियों की रिव्यू पीटिशन पर 'ओपन अदालत' में सुनवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications