अबु सलेम, विजय माल्या, शिवसेना के बागी विधायकों समेत कई अहम केस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
नई दिल्ली, 11 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट आज कई अहम मामलों की फिर से सुनवाई करेगा। तकरीबन 50 दिन की गर्मियों की छुट्टी के बाद सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई आज फिर से शुरू होने जा रही है। आज कई अहम मामलों पर कोर्ट अपनी सुनवाई करेगा तो कई में अपने फैसले सुना सकता है। इस हफ्ते सुप्रीम कोर्ट कई जरूरी केस की सुनवाई करेगा जिसमे पी वरवरा राव का केस शामिल है, जिनपर एल्ग परिषद केस में गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में नवनिर्मित शिवसेना-भाजपा सरकार के केस की भी सुनवाई है। बागी शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता के मामले पर भी आज सुनवाई है। साथ ही मोहम्मद साहब को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाली पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा के मामले की भी सुनवाई है।
Recommended Video

आज जिन अहम फैसलों पर कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है उसमे विजय माल्या का केस शामिल है, उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना के चलते सजा का ऐलान हो सकता है। गैंगस्टर अबू सलेम के केस पर भी कोर्ट फैसला सुना सकता है। अबू सलेम ने कोर्ट में अपील की है कि उनके खिलाफ 25 साल तक किसी सजा का ऐलान नहीं किया जा सकता है क्योंकि पुर्तगाल से 2002 में उनका प्रत्यर्पण इसी शर्त पर हुआ था। बता दें कि इसी साल मार्च माह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विजय माल्या के खिलाफ याचिका दायर की थी और मांग की थी कि उनसे 9000 करोड़ रुपए की रिकवरी की जाए। जिसके बाद माल्या से अपनी सभी संपत्ति का ब्योरा देने के लिए कहा गया था। लेकिन जब वह यह जानकारी देने में विफल रहे तो उनके खिलाफ अवमानना का केस दर्ज हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications