सुप्रीम कोर्ट में इस साल सिर्फ दो हफ्ते की होंगी गर्मियों की छुट्टियां, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जारी रहेगी सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में इस गर्मियां की छुट्टियां हर साल की तरह सात हफ्ते की नहीं होंगी। इस साल सिर्फ दो हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट में अवकाश रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया है कि सभी तरह के मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगातार जारी रहेगी। शुक्रवार को एक बैठक के बाद जानकारी दी गई है कि 18 मई से 19 जून के बीच पेंडिंग केस तो सुने ही जाएंगे, नए मामलों की भी सुनवाई होगी।

supreme court keep working during summer vacation through video conferencing

सुप्रीम कोर्ट में 16 मई से सात सप्ताह का लंबा समर वेकेशन शुरू होने वाला था। हर साल 18 मई से 6 जुलाई तक सुप्रीम कोर्ट में छुट्टी रहती है। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी गर्मियों के सात हफ्ते के अवकाश में कटौती कर इस बार इसे दो सप्ताह का कर दिया है। जजों की बैठक में तय किया गया कि 19 जून तक सुप्रीम कोर्ट वर्तमान की तरह काम करता रहेगा यानी करीब 2 हफ्ते की ही छुट्टी होगी।

सुप्रीम कोर्ट के जजों ने तीन दिन पहले अपनी कई सिफारिशों की फाइल चीफ जस्टिस एसए बोबडे को सौंपी थी, इसमें 7 हफ्ते की गर्मी की छुट्टियों को कम करके 2 हफ्ते करने और बाकी छुट्टियों को आगे के लिए पेंडिंग रखने की सिफारिश की थी। जिसे सभी ने मान लिया।

बता दें कि कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हो रही है। लॉकडाउन के चलते हाल के दिनों में अदालतों में भी पहले की तरह काम नहीं हुआ है। काम कम होने के चलते ही छुट्टियों में कटौती की गई है। पिछले हफ्ते जस्टिस एल नागेश्वर राव ने भी सुनवाई के दौरान कहा था कि अगले हफ्ते से जज कोर्टरूम में बैठेंगे और वकील अपने चैम्बर से बहस कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+