नारदा स्कैम केस में ममता बनर्जी को झटका, याचिका पर सुनवाई से पहले जज अनिरूद्ध बोस ने खुद को किया अलग
नई दिल्ली, जून 22। नारदा स्टिंग केस की सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने नारदा मामले से खुद को अलग कर लिया है। आपको बता दें कि आज नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई से पहले ही जस्टिस अनिरूद्ध बोस ने खुद को इस केस से अलग कर लिया।
Recommended Video

बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रहे अनिरूद्ध बोस
आपको बता दें कि नारदा स्टिंग केस को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कानून मंत्री मोलॉय घटक के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई से अनिरूद्ध बोस ने खुद को अलग कर लिया है। बता दें कि इन याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली बेंच में अनिरूद्ध बोस के अलावा जस्टिस हेमंत गुप्ता शामिल हैं।
हेमंत गुप्ता ने CJI से की नई बेंच गठित करने की मांग
आपको बता दें कि अनिरूद्ध बोस इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट के जज भी रह चुके थे। उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर कहा कि वो नारदा स्कैम मामलों की सुनवाई से पीछे हट रहे हैं। अनिरूद्ध बोस के इस फैसले के बाद न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो मामलों की सुनवाई के लिए आज ही एक और बेंच का गठन किया जाए।
कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ SC पहुंची ममता
आपको बता दें कि 2016 में हुए नारदा स्टिंग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को ममता बनर्जी को हलफनामा दायर करने की इजाजत नहीं दिए जाने का आदेश दिया था। इस फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसपर आज सुनवाई होनी थी। दरअसल, नारदा स्टिंग टेप मामले में 17 मई को टीएमसी के चार नेताओं की गिरफ्तारी हुई थी। ये गिरफ्तारी सीबीआई ने की थी। ममता बनर्जी इन गिरफ्तारियों के खिलाफ थीं और उस वक्त वो सीबीआई दफ्तर तक पहुंच गई थीं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications