आप भी देख सकते हैं सुप्रीम कोर्ट के भीतर सुनवाई का लाइव प्रसारण, जानिए कैसे

नई दिल्ली, 27 सितंबर। देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का लाइव प्रसारण किया गया। सुप्रीम कोर्ट की तीन अलग-अलग संवैधानिक बेंच की सुनवाई का आज लाइव प्रसारण किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस लाइव प्रसारण को हर कोई देख सकता है, यह अपने आप में जबरदस्त अनुभव है, जब आप अपनी स्क्रीन पर लाइव सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई को देख सकते हैं। इस लाइव प्रसारण को देखने के लिए आप भारत सरकार की वेबकास्ट पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।

Sc

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को लाइव देखने के लिए आप भारत सरकार की वेबसाइट webcast.gov.in/scindia/ पर लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर लॉगइन करते ही आपको तीन कोर्ट की लाइव सुनवाई का लिंक नजर आएगा। तीनों में से किसी भी लिंक पर जब आप क्लिक करते हैं तो लाइव प्रसारण शुरू हो जाता है। चीफ जस्टिस यूयू ललित ने आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रहे हैं। इस केस में संविधान के 103वें संशोधन पर सुनवाई हुई।

इसके अलावा दूसरी सुनवाई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सिंह की बेंच कर रही है, जिसमे महाराष्ट्र में शिवसेना के भीतर दो फाड़ को लेकर सुनवाई हुई। एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। तीसरी बेंच की बात करें तो जस्टिस एसके कौल ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की वैद्यता को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की।

गौर करने वाली बात है कि चार साल पहले 27 सितंबर 2018 को तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा था कि कोर्ट में सुनवाई का लाइव प्रसारण संवैधानिक महत्ता का मामला है, यह ऐसा ही है जैसे सूरज की रोशनी सबसे अच्छा कीटाणुनाशक है। इसी वर्ष 20 सितंबर को चीफ जस्टिस यूयू ललित ने फुल बेंच की बैठक के दौरान फैसला लिया था कि 27 सितंबर से संवैधानिक बेंच की सुनवाई का लाइव प्रसारण होगा। बता दें कि लाइव प्रसारण में 30 सेकेंड का अंतर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+