जयललिता की फिर जगी आस, 17 तारीख हो सकती है खास

नई दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति के मामलें में चार साल की सजा काट रही तमिलनाडु की पूर्व मुख्यंत्री जयललिता के लिए 17 अक्टूबर की तारीख कुछ राहत ला सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता की जमानत याचिका पर 17 अक्टूबर को सुनवाई करने को राजी हो गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दोषी शशिकला और सुधाकरन की जमानत याचिका पर भी सुनवाई करेगा।

jayalalitha supporter

जयललिता ने सुप्रीम कोर्टन में फली नरीमन को अपने वकील के रूप में चुना है। आपको बता दें कि इससे पहले वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी जयललिता के वकील थे जोकि कर्नाटक हाई कोर्ट में जयललिता की जमानत याचिका की पैरवी कर रहे थे, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया था। गौरतलब है कि पिछली 27 सितंबर से जयललिता आय से अधिक संपत्ति मामले में चेल में बंद हैं।

जयललिता को कर्नाटक हाई 65 करोड़ की अघोषित संपत्ति के मामले चार साल की सजा और सौ करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। जयललिता ने कोर्ट से अपील की थी कि उनकी तबियत काफी खराब है इसलिए उन्हें तत्कालीन राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने अपने अधिकारों का दुरउपयोग नहीं किया है। जयललिता ने कोर्ट में जमानत के लिए वरिष्ठ नागरिक और महिला होने का भी हवाला दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+