सुप्रीम कोर्ट से डॉ. विवेक बिंद्रा को बड़ी राहत, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिली क्लीन चिट

Dr. Vivek Bindra: देश के मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। पिछले कुछ सालों से लगातार विवादों और मुकदमों में घिरे रहने के बाद अब अदालत ने उन्हें सभी मामलों से बरी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर एक समय उनकी खूब आलोचना हुई। कई लोग उन्हें ट्रोल करते रहे और उनके बिजनेस मॉडल को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने न केवल डॉ. विवेक बिंद्रा की छवि को साफ किया है, बल्कि उनके समर्थकों और लाखों युवाओं के लिए भी यह खबर किसी जीत से कम नहीं मानी जा रही।

Vivek Bindra

विवादों में घिरे थे बिंद्रा और उनकी कंपनी

कुछ समय पहले डॉ. विवेक बिंद्रा और उनकी कंपनी बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड पर धोखाधड़ी और झूठे वादों के आरोप लगे थे। उनके खिलाफ देशभर में केस दर्ज किए गए थे। आरोप यह भी था कि कंपनी मनी मेकिंग चेन जैसी स्कीम्स से लोगों को जोड़कर उन्हें लाखों कमाने का सपना दिखाती थी। साथ ही, उनके कुछ कोर्सेज जैसे 10 Day MBA को लेकर भी सवाल उठाए गए थे।

आलोचनाओं और ट्रोलिंग का किया सामना

इन आरोपों के दौरान डॉ. विवेक बिंद्रा को सोशल मीडिया पर खूब आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने संयम रखते हुए हर केस को कोर्ट में चुनौती दी और अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें सभी मामलों में क्लीन चिट मिल चुकी है।

बिंद्रा की प्रतिक्रिया

फैसले के बाद डॉ. विवेक बिंद्रा ने कहा कि सच की जीत हमेशा होती है और इस बार भी वही साबित हुआ है। उन्होंने इसे उन लाखों युवाओं और उद्यमियों की जीत बताया, जो सालों से उन पर भरोसा करते आए हैं।

सोशल इमेज पर सकारात्मक असर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फैसले के बाद डॉ. विवेक बिंद्रा की छवि में बड़ा सुधार होगा। विवादों के कारण उनकी सोशल इमेज काफी प्रभावित हुई थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकता है।

सालों से कर रहे हैं युवाओं को गाइड

डॉ. विवेक बिंद्रा लंबे समय से युवाओं और एंटरप्रेन्योर्स को मोटिवेट करने का काम कर रहे हैं। अपने यूट्यूब वीडियो और बिजनेस प्रोग्राम्स के जरिए वे लाखों लोगों को बिजनेस में आगे बढ़ने की राह दिखा चुके हैं। उनका लक्ष्य हमेशा युवाओं को रोजगार और उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+