Happy B'day रजनीकांत: 70 के हुए थलाइवा, PM मोदी समेत नामी हस्तियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस के किंग और अपने चाहने वालों में थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत का आज 70वां जन्मदिन है। इस मौके पर रजनीकांत के चाहने वाले उनका जन्मदिन धूम-धाम से मना रहे हैं। थलाइवा के जन्मदिन पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संगीतकार एआर रहमान समेत देश की नामी हस्तियां अपने-अपने अंदाज में बधाइयां दे रहे हैं। संगीतकार रहमान ने तो थलाइवा के लिए खास कॉमन डिस्प्ले पिक्चर (CDP) भी जारी किया है।

Recommended Video

      Happy Birthday Rajinikanth: Bus Conductor से South Superstar बनने तक का सफर । वनइंडिया हिंदी
      Rajnikanth

      इस बार का जन्मदिन है खास
      वैसे तो हर साल रजनीकांत का जन्मदिन उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए त्योहार की तरह होता है। दक्षिण भारत में उनके चाहने वाले उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। लेकिन इस बार का जन्मदिन उनके लिए और भी खास है। रजनीकांत ने लंबे समय से उनके राजनीति में जाने की सुगबुगाहट का इस बार खुलासा कर दिया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वह राजनीति में जाएंगे और 2021 में अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे। ऐसे में उनके प्रशंसकों जो अब तक उन्हें पर्दे पर निभाए गए रोल के दीवाने हैं उनके राजनीति में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

      रहमान ने जारी की है सीडीपी
      रजनीकांत को न सिर्फ उनके प्रशंसक बल्कि फिल्म बिरादरी के लोग भी बहुत सम्मान के साथ देखते हैं। उनके बड़े प्रशंसकों में मशहूर संगीतकार एआर रहमान भी शामिल हैं। रजनीकांत के जन्मदिन पर एआर रहमान ने खास अंदाज में बधाई दी है। इस मौके पर रहमान ने ट्विटर पेज पर कॉमन डिस्प्ले पिक्चर (सीडीपी) पोस्ट किया है। इस पोस्टर में रजनीकांत अपनी पांच फिल्मों के रोल में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एआर रहमान ने लिखा है "रजनीकांत के 70वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों की तरफ से ये सीडीपी रिलीज करके बहुत ही खास महसूस कर रहा हूं। जन्मदिन की बधाइयां और आप स्वस्थ रहें। हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार रजनीकांत"

      पीएम मोदी ने भी दी बधाई
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुपरस्टार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम ने लिखा "प्रिय रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु हों।"

      अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी रजनीकांत की सीडीपी शेयर करते हुए लिखा है "निश्चित रूप से वह मेरे और कई दूसरों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हैं। जन्मदिन की बधाई रजनी सर। हमारे प्यारे सुपरस्टार रजनीकांत सर के 70वें जन्मदिन की सीडीपी जारी करके बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+