मुसीबत में सनी लियोन, गोद ली बच्ची की फोटो शेयर करना पड़ा भारी

इसके पहले बच्ची की किसी भी तरह की पहचान दुनिया के सामने नहीं ला सकते हैं लेकिन इसके पहले ही सनी और अडॉप्शन एजेंसी कारा ने निशा के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

मुंबई। सनी लियोन द्वारा गोद ली हुई बच्ची का सोशल मीडिया में फोटो शेयर करना भारी पड़ा है, अडॉप्शन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के बावजूद बच्ची की पहचान दुनिया के सामने रखने पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने आपत्ति जताई है। जिसके लिए सनी लियोन को इस पर जवाब देना पड़ सकता है। अभिनेत्री सनी लियोन की मुसीबत बढ़ सकती है। सनी लियोन ने पिछले महीने एक लड़की को गोद लिया था। साथ ही अपनी खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ फोटो शेयर किए थे लेकिन बच्ची के फोटो शेयर करना उनके लिए मुसीबत पैदा कर सकते हैं।

Sunny Leone in Trouble by sharing this Photo

Recommended Video

    Sunny Leone in TROUBLE because of her daughter, gets LEGAL NOTICE | FilmiBeat

    राष्ट्रीय बाल आयोग ने उनकी इस खुशी पर आपत्ति जताई है, जेजे कानून के तहत कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। बच्ची की पहचान गोपनीय नहीं रखने का उल्लंघन करने का आरोप सनी लियोन पर लगाया गया है। आयोग ने सनी लियोन से 30 दिनों में जवाब मांगा है। अभिनेत्री सनी लियोन ने हाल ही में एक बच्ची लातूर से गोद ली थी, जिसका नाम निशा कौर रखा था। ट्विटर पर बच्ची के फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की थी। उनके इस निर्णय की सभी ने तारीफ भी की। सनी लियोन और उनके पति डैनियल वेबर ने पिछले महीने में केंद्रीय दत्तक संसाधन प्राधिकरण (कारा) द्वारा निशा नाम की 21 महीने की बच्ची गोद ली थी।

    सनी को ये बच्ची प्री-अडॉप्शन में दी गई है। जिसके मुताबिक कोर्ट में अडॉप्शन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई और इसके पहले बच्ची की किसी भी तरह की पहचान दुनिया के सामने नहीं ला सकते हैं लेकिन इसके पहले ही सनी और अडॉप्शन एजेंसी कारा ने निशा के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। ये पूरा मामला केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी तक पहुंच गया है। इस मामले में सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (कारा) ने भी जेजे कानून का उल्लंघन करने के आरोप पर जवाब मांगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+