करोड़ों के लग्जरी अपार्टमेंट की मालकिन बनीं Sunny Leone, महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से मिल गई लाखों की छूट
नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने जहां आम जनता की कमर तोड़ दी है, तो वहीं बॉलीवुड की हस्तियां इन दिनों घर खरीदने में जुटी हुई हैं। आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी मुंबई में एक 5 BHK लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इसके साथ उनको शानदार व्यू और कई अन्य सुविधाएं भी मिल रही हैं। वहीं इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

12वीं मंजिल पर है फ्लैट
रिपोर्ट के मुताबिक सनी लियोनी का नया पता अंधेरी वेस्ट होने वाला है, जहां के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में उन्होंने 12वें फ्लोर पर एक फ्लैट लिया है। जिसमें 5 कमरें, हाल, किचन आदि हैं। इसके अलावा तीन पार्किंग स्लाट भी मिला है। ये पूरा फ्लैट 3,967 वर्ग फुट में है। वहीं पूरी बिल्डिंग की बात करें तो वो 2 एकड़ में फैली है, जिसे क्रिस्टल ग्रुप के टीयर -2 बिल्डर ने बनाया है। इस प्रॉपर्टी का मौजूदा भाव 40,000 रुपये प्रति वर्ग फुट चल रहा है। ऐसे में सनी को इस फ्लैट का मालिक बनने के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।

टैक्स में मिली बंपर छूट
दरअसल जब भी कोई फ्लैट या जमीन खरीदता है, तो उसे स्टांप ड्यूटी देनी पड़ती है। पिछले साल जब कोरोना महामारी फैली, तो प्रॉपर्टी की बिक्री एकदम से कम हो गई। जिसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने एक फैसला लिया और उसमें छूट देते हुए स्टाम ड्यूटी को सिर्फ 3 फीसदी कर दिया। साथ ही छूट का लाभ लेने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 रखी गई थी। सनी ने इसका फायदा उठाते हुए 28 मार्च, 2021 को 16 करोड़ रुपये देकर रजिस्ट्री करवा ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक टैक्स में छूट के बाद भी उन्होंने 48 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी के रूप में दिए हैं।

सोनाक्षी ने भी इसी साल खरीदा था घर
जनवरी में सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके फ्लैट खरीदा था, जो मुंबई का सबसे पॉश इलाका है। उस दौरान सोनाक्षी ने कहा था कि जब से मैंने काम करना शुरू किया है, ये मेरा सपना रहा था कि मैं 30 साल की होने से पहले अपना घर अपनी मेहनत की कमाई से खरीदूं। इसमें थोड़ा वक्त लगा लेकिन वो सपना सच हुआ। सोनाक्षी से पहले आलिया ने भी नवंबर 2020 में बांद्रा में ही एक फ्लैट खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications