सनी देओल की पत्नी पर सस्पेंस खत्म, बेटे करण ने शेयर कर दी अपनी मम्मी की फोटो

नई दिल्ली। सनी देओल इन दिनों गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, चुनाव प्रचार जोरों पर हैं, खुद उनके पिता सुपरस्टार धर्मेंद्र भी उनके लिए इन दिनों चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जिस दिन से सनी ने राजनीति में आने का ऐलान किया है, उसी दिन से सनी के बारे में जानने के लिए लोगों में होड़ मची है, लोग ट्विटर और गूगल पर उनसे जुड़ी जानकारियों को खोज रहे हैं, ऐसे में गूगल से भी गलती हो गई और उसने कन्नड़ की मशहूर अभिनेत्री पूजा गांधी को सनी की पत्नी पूजा देओल बता दिया था।

सनी देओल की पत्नी पर सस्पेंस खत्म,

लेकिन अब सनी की पत्नी पूजा की फोटो से सस्पेंस उठ चुका है क्योंकि उनकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है, जो कि सनी और पूजा के बड़े बेटे करण देओल ने शेयर की है, दरअसल करण ने 'मदर्स डे' के मौके पर अपनी मां और भाई राजवीर के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है।

आपके बिना मैं जीवन में असहाय हूं, मां: करण देओल

शेयर की गई फोटो में उनकी मम्मी यानी की सनी की पत्नी पूजा देओल हैं। करण ने यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘आपके बिना मैं जीवन में असहाय हूं। मेरे लिए तुम हमेशा संपूर्ण हो।' करण की शेयर की गई ये फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

सनी की शादी को छुपाकर रखा गया था

सनी की शादी को छुपाकर रखा गया था

गौरतलब है कि सनी ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा से मीडिया से दूर रखा है, जिस तरह से उनकी मां और धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं, ठीक उसी तरह से सनी की पत्नी पूजा देओल के बारे में भी लोगों को ज्यादा कुछ नहीं पता, पूजा देओल फिल्मी पार्टियों में भी नजर नहीं आती हैं, सनी और पूजा की शादी लंदन में हुई थी और ये अरेंज्ड मैरज थी, हालांकि सनी और पूजा बचपन से एक-दूसरे को जानते थे क्योंकि दोनों की फैमिली के बीच बिजनेस रिलेशनशिप था।

सनी और पूजा को शादी से दो बच्चे करण और राजवीर हैं

सनी और पूजा को शादी से दो बच्चे करण और राजवीर हैं

सनी और पूजा को शादी से दो बच्चे करण और राजवीर हैं, करण देओल अब हिंदी सिनेमा में डेब्यू की तैयारी में हैं। उनकी बतौर हीरो पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' रिलीज होने वाली है। इसे निर्देशित सनी देओल कर रहे हैं।

राजवीर अभी मीडिया से दूर

जबकि करण का छोटा भाई राजवीर अभी मीडिया से दूर अपनी पढाई पर ध्यान लगा रहे हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि करण के बॉलीवुड में एक अच्छे डेब्यू के बाद सनी देओल राजवीर को भी लान्च करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+