Video: 'सीमा हैदर और अंजू की कहानी से कनेक्ट...', क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी पर क्या बोले सनी देओल

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर-2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सनी देओल की ये फिल्म क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी पर आधारित है। इस समय क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी की काफी चर्चा है।

पाकिस्तान से अपने प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर और अपने प्रेमी से मिलने के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू की कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ऐसे में अब सनी देओल ने सीमा हैदर और अंजू की क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sunny Deol On seema anju

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा है कि वो सीमा हैदर और अंजू की प्रेम कहानी से कोई जुड़ाव महसूस नहीं करते हैं। उन्होंने कहा वो उनकी लव स्टोरी को फेक नहीं कह रहे हैं, बस वो इस तरह के ऐप्स वाली मुलाकात और डेटिंग से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं।

इंटरव्यू में क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी पर अपनी राय देते हुए सनी देओल ने कहा, ''आजकल लोग ऐप्स के जरिए एक-दूसरे को जानते हैं और डेट करते हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। अब तकनीक बदल चुकी है। लेकिन हमें इसपर ज्यादा गौर नहीं करना चाहिए। इसे मैं क्रिटिसाइज नहीं कर रहा।''

सनी देओल ने आगे कहा, ''इन दिनों टीवी न्यूज चैनलों पर सीमा हैदर और अंजू की जो कहानी चल रही है, मैं उससे उससे कनेक्ट नहीं कर पाया। लेकिन मैंने उसे देखकर अपने मन में कोई भी धारणा नहीं बनाई है। आज हर चीज एक खबर बन रही है तो सीमा हैदर की कहानी भी मेरे लिए बस उतने तक ही सीमित है।''

क्या है सीमा हैदर और अंजू की कहानी?

बता दें कि मई 2023 में सीमा हैदर पबजी पर मिले अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई हैं। सीमा हैदर फिलहाल यूपी पुलिस और यूपी एटीएस की रडार पर हैं। सीमा हैदर का दावा है कि उन्होंने और सचिन ने मार्च 2023 में नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली है।

अंजू की बात करें तो अंजू राजस्थान की रहने वाली शादीशुदा महिला है। अंजू अपने परिवार को झूठ बोलकर 21 जुलाई को पाकिस्तान अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने वैध वीजा से पहुंची। उसके बाद अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर नसरुल्लाह से शादी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+