VIDEO: 'ताडंव' में धमाल मचाने के बाद ठेले पर छोले कुल्चे बेच रहे सुनील ग्रोवर, खुद बताई वजह
Bollywood Hindi News: वैलेंटाइन डे के साथ लव वीक तो खत्म हो गया, लेकिन कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि ये वीडियो किसी शो या मूवी का नहीं है, बल्कि सड़क किनारे खड़े एक ठेले का है। जिस पर सुनील ग्रोवर एक खास आइटम बेच रहे। साथ ही लोगों को इसे अपने प्यार को खिलाने को कह रहे हैं।
Recommended Video

वैलेंटाइन पर बेचा छोला कुल्चा
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ठेले पर खड़े होकर छोले कुल्चे बना रहे हैं। साथ ही इसे लोगों को बेच भी रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा कि वैलेंटाइन डे के दिन अपने प्यार को छोले कुल्चे जरूर खिलाएं। इस वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं लोग कमेंट करके सुनील के मजे भी ले रहे हैं।

दाल फ्राई करते आए थे नजर
वीडियो में सुनील तवे पर कुल्चे सेक रहे होते हैं। इस दौरान एक शख्स से वो पूछते हैं- महाराज दस्सो (बताइए) महाराज। इसके बाद वो शख्स को एक प्लेट छोले कुल्चे लगाकर देते हैं। फिर सुनील अपने पास खड़े लड़के से तीन प्लेट और लगाने को बोलते हैं। सुनील के फैन्स उनके इस अंदाज को खुब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले 4 फरवरी को उन्होंने एक होटल का वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो दाल फ्राई करते नजर आ रहे थे।
वेब सीरीज में मचाया था 'तांडव'
सुनील को आपने कपिल शर्मा के शो में कॉमेडी करते तो देखा ही होगा, लेकिन हाल ही में वो Amazon Prime पर रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। ये सीरीज एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें मुख्य किरदार में सैफ अली खान थे, जबकि उनके असिस्टेंट सुनीर ग्रोवर बने हुए थे। आमतौर पर टीवी पर कॉमेडी करते हुए दिखने वाले सुनील इस सीरीज में एकदम सीरियस रोल में थे। वैसे तो ये सीरीज विवादों में रही, लेकिन उनके किरदार को जमकर सराहा गया।












Click it and Unblock the Notifications