सुनंदा पुष्कर मर्डर केस: SIT ने फिर की शशि थरूर से पूछताछ
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर से उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में गुरुवार को फिर पूछताछ की गई। थरूर को विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में बुधवार को शामिल होने के लिए कहा गया। उनसे दक्षिण दिल्ली के सरोजनी नगर पुलिस थाने में पूछताछ की गई।

एसआईटी की एक टीम ने 19 जनवरी को उनसे दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार स्थित एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) कार्यालय में पूछताछ की थी।
दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने बुधवार को कहा था कि थरूर से गुरुवार को पूछताछ की जाएगी।
बस्सी ने कहा था, "पुष्कर के बेटे शिव मेनन और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद हमें थरूर से दोबारा पूछताछ करने की जरूरत है। उन्हें गुरुवार को एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया है।"
पुलिस ने इस साल एक जनवरी को मामला दर्ज करने के बाद घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। सुनंदा का शव 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के एक आलीशान होटल में मिला था। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications