सुनंदा पुष्कर मौत मामलाः कोर्ट के समन के बीच शशि थरूर ने दिया जवाब, आरोपों को बताया निराधार

नई दिल्लीः सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट मंगलवार को शशि थरूर को नोटिस भेजकर सात जुलाई तक अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। इसी बीच शशि थरूर ने मीडिया में अपना बयान जारी किया। इस बयान में शशि थरूर ने खुद पर लगे सारे आरोपों को निराधार बताया। शशि थरूर का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा एजेंडा चलाया जा रहा है। साथ ही थरूर ने मीडिया से भी अपील की कि राइट टू प्राइवेसी को फॉलो किया जाए।

सात जुलाई तक थरूर को होना होगा पेश

अदालत ने निर्देशानुसार थरूर को सात जुलाई तक अदालत में पेश होना होगा। बता दें, मंगलवार को सुनंदा की मौत के केस में दिल्ली पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने थरूर को तलब किया है।

दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट

दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर दिल्ली के लीला होटल में 17 जनवरी 2014 को मृत पाई गई थीं। इसके बाद उसकी मौत के बारे में अलग-अलग बातें कही गई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में थरूर पर कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे। दिल्ली पुलिस की ओर से पटियाला हाऊस कोर्ट में दायर की गई चार्जशीट में थरूर को आरोपी बनाने की मांग की गई है।

थरूर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं- सरकारी वकील

थरूर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं- सरकारी वकील

मंगलवार को पटियाला हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान शशि थरूर के वकील ने कहा है कि उन्होंने चार्जशीट की कॉपी मांगी है, हम कानूनी तौर पर इसको चुनौती देंगे। उनका कहना है कि उनके मुवक्किल पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनमका कोई आधार नहीं है और वो अदालत में नहीं टिक पाएंगे। वहीं, सरकारी वकील अतुल श्रीवास्तव ने कोर्ट में कहा है थरूर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+