विवादों के बीच सामने आईं सुनैना, कहा-हां, राकेश रोशन ने पीटा था मुझे, मेरी जिंदगी नर्क हो गई है

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड का मशहूर रोशन परिवार बहुत सारे सवालों के घेरे में है, कारण है फिल्ममेकर राकेश रोशन की बेटी और सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन सुनैना, जिनके बारे में रोशन परिवार की इन दिनों दुश्मन बनी अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली ने खुलासा किया है कि सुनैना को उसका परिवार काफी प्रताड़ित करता है क्योंकि वो एक दिल्ली के मुस्लिम लड़के से प्रेम करती हैं।

सोशल मीडिया पर Tweet ने लगाई आग

सोशल मीडिया पर Tweet ने लगाई आग

रंगोली का यह tweet सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया , लोग रोशन फैमिली को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं,इस मसले पर अब बड़ा बयान खुद सुनैना का आया है, सुनैना ने मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान अपनी परेशानियों और पारिवारिक स्थितियों के बारे में खुलासा किया है।

'पापा राकेश रोशन ने मारा था मुझे थप्पड़'

'पापा राकेश रोशन ने मारा था मुझे थप्पड़'

47 वर्षीय सुनैना ने साफ तौर पर से कहा कि रंगोली ने जो कहा है वो पूरी तरह से सच है, सुनैना ने कहा कि वह एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थीं और पिछले साल ही उसके पास जाना चाहती थी लेकिन पापा-मम्मी और भाई सब इस रिश्ते के खिलाफ हैं, जब मैंने जिद की तो मुझे मेरे पापा ने थप्पड़ मारा था और कहा था जिससे मैं प्यार करती हूं वह एक आतंकवादी है, अब आप ही बताइए कि क्या ऐसा संभव है, अगर वो आतंकी होता तो क्या वो जेल में नहीं होता, मैं उससे पिछली साल फेसबुक पर मिली थी।

'मेरा भाई ऋतिक मुझे कमरे में बंद करके रखता है'

सुनैना ने कहा कि मेरा भाई ऋतिक मुझे कमरे में बंद करके रखता है, वो मुझे घर से बाहर नहीं जाने देता, मेरी इच्छा है कि मेरी फैमिली मेरे प्यार को स्वीकार कर ले लेकिन परिवार वाले मेरी बात सुन नहीं रहे हैं, उन लोगों ने मेरी जिंदगी नर्क बना रखी है और मैं यह सब और नहीं झेल सकती, सुनैना रोशन ने ये भी बताया कि इस मामले में उन्होंने एक्ट्रेस कंगना रनौत से भी मदद मांगी थी क्योंकि वह नारी शक्ति में विश्वास करती हैं और सच कहने की हिम्मत रखती हैं।

नैना को मारता-पीटता है रोशन परिवार?

रंगोली ने Twitter पर लिखा था कि सुनैना मेरी बहन कंगना से मदद मांग रही हैं, वो उन्हें फोन करती हैं और फोन पर रोती हैं और अपने पर हो रहे जुल्म को बयां करती हैं, सुनैना ने कहा कि उसके पिता उसे थप्पड़ मारते हैं तो उसका भाई उसे कमरे में बंद कर देता है, मुझे डर है कि सुनैना की खतरनाक फैमिली उसे नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए हम इस बात को सार्वजनिक कर रहे हैं, हमें समझ नहीं आ रहा कि सुनैना की कैसे मदद करें।

ऋतिक रोशन की एक्सवाइफ ने किया सपोर्ट

ऋतिक रोशन की एक्सवाइफ ने किया सपोर्ट

जिसके बाद लोग रोशन फैमिली को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन इसी बीच ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने एक ट्वीट करके मामले को शांत करने की कोशिश की थी, सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं सुनैना को जानती हूं, वह बहुत ही प्यारी और केयरिंग हैं, लेकिन वह इस समय एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से गुजर रही हैं, सुनैना के पिता की हेल्थ सही नहीं है, कृपया आप सभी परिवार के कठिन समय को समझे और प्राइवेसी दें।

सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं...

सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं...

फिल्ममेकर राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन को रीयल फाईटर कहा जाता है, 45 साल की सुनैना का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है,सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं और एक बार सगाई भी टूट चुकी है, उनकी पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नदार से शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। कुछ वक्त पहले सुनैना को सरविकल कैंसर हुआ था लेकिन परिवार के सहयोग और अपनी हिम्मत की वजह से सुनैना इस बीमारी पर विजय पा ली, वो अपने पैरेंट्स के साथ ही रहती हैं, पहले पति से सुनैना की एक बेटी सुरानिका भी है। फिल्म निर्देशन के अलावा इन्होंने एक किताब 'टु डैड विद लव' भी लिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+