जयपुर में सवा लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई कांग्रेस की महिला पार्षद, पार्टी ने निकाला

जयपुर। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर नगर निगम की कांग्रेस महिला पार्षद को 1.25 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जयपुर के वार्ड नंबर-39 की कांग्रेस पार्षद सुमन गुर्जर को एंटी करप्शन ब्यूरो की इनवेस्टिगेशन टीम ने गिरफ्तार किया। सुमन गुर्जर, जयपुर नगर निगम की महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की प्रेदेश उपाध्यक्ष भी हैं। सुमन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से भी हटा दिया है।

suman gurjar caught taking bribe by Rajasthan anti-corruption bureau

एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि, परिवादी ने हमें शिकायत देकर बताया कि जयपुर नगर निगम वार्ड नंबर-39 को सीसी रोड बनाने के लिए 60 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर मिला था। वार्ड को मिले काम में सुमन गुर्जर ने अवरोध उत्पन्न किया और राशी में से 3 प्रतिशत यानी 1 लाख 75 हजार रुपये के रिश्वत की मांग की। सुमन गुर्जर ने परिवादी से पहले ही 50 हजार रुपये की रिश्वत ले चुकीं थीं। एसीबी ने शिकायत मिलने पर उसकी जांच की और जब शिकायत सही पाई गई तो शुक्रवार को सुमन गुर्जर को रंगे हाथ पकड़ने की कार्रवाई शुरू किया।

एसीबी ने सुमन गुर्जर को परिवादी से पैसे लेते हुए मौके से गिरफ्तार किया, ब्यूरों को उनके पास से 50 हजार रुपये कैश और 75 हजार रुपये का चेक बरामद किया । घूस लेते हुए सुमन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भी उन्हें उपाध्यक्ष की पद से हटा दिया है। एसीबी की कार्रवाई के बाद पदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर सुमन गुर्जर को पद से हटाया।

यह था पूरा मामला
जयपुर नगर निगम की कांग्रेस महिला पार्षद सुमन गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल, वार्ड नंबर-39 में सीसी रोड बनाने के लिए एक फर्म को 60 लाख रुपये का काम मिला जिसके बाद से सुमन गुर्जर ने उसमें बाधाएं उत्पन्न करना शुरू कर दिया। सुमन ने काम को क्लियर करने के लिए परिवादी से 3 प्रतिशत के हिसाह से 1 लाख 75 हजार रुपये के रिश्वत की मांग की। इस पर परिवादी ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की और मामला दर्ज कराया। ब्यूरो की स्पेशल टीम ने जब शिकायत का सत्यापन करवाया तो वह सही पाया गया। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने सुमन के खिलाफ कार्रवाई शुरी किया और घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+