शादी के बंधन में बंधी मर्डर-2 की एक्ट्रेस Sulagna Panigrahi, शेयर की खास तस्वीरें
Sulagna Panigrahi Wedding: लॉकडाउन की वजह से अप्रैल-मई में होने वाली ज्यादातर शादियों की डेट आगे बढ़ी। जिस वजह से इस नवंबर-दिसंबर में जमकर शादियां पड़ीं। इस दौरान कई बॉलीवुड हस्तियां भी शादी के बंधन में बंधी। जिसमें अब एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही (Actress Sulagna Panigrahi) का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके अपनी शादी की जानकारी दी।
हास्य कलाकार से की शादी
सुलगना पाणिग्रही ने हास्य कलाकार बिस्वा कल्याण रथ (Biswa Kalyan Rath) से शादी की है। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर शादी की दो तस्वीरें पोस्ट करके अपने फैन्स को इसकी जानकारी दी। फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि पहली तस्वीर है जब हम अपनी सिंगल लाइफ को जलते हुए देख रहे हैं यानी पहली फोटो में वो दोनों अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हैं, जबकि दूसरी फोटो के लिए उन्होंने लिखा कि अब ये एक मजेदार यात्रा है। उन्होंने अंत में अपने पति को टैग करते हुए लिखा कि अब हम दोनों शादीशुदा हैं।
फैन्स रह गए हैरान
सुलगना की शादी से उनके फैन्स हैरान रह गए, क्योंकि दोनों के बीच रिलेशन की पहले कोई खबर नहीं आई थी। इसके अलावा ना तो दोनों ने कभी एक दूसरे की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। सुलगना ने वैसे बॉलीवुड फिल्म मर्डर-2 में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बाद वो बॉलीवुड में ज्यादा नजर नहीं आईं, हालांकि उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। वहीं उनके पति एक हास्य कलाकार हैं। वो प्राइम शो Comicstaan में जज भी रह चुके हैं। दोनों के फैंस कमेंट करके उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं।
आदित्य और नेहा ने भी की शादी
हाल ही में उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने भी शादी की थी। उन्होंने एक दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए। आदित्य की शादी भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थी। वो श्वेता को पिछले 10 सालों से डेट कर रहे थे। शादी के बाद अब आदित्य और श्वेता कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाने गए हैं। आदित्य से पहले नेहा कक्कड़ ने भी सिंगर रोहनप्रित संग शादी की थी।
आदित्य नारायण ने बाताया- शादी के बाद श्वेता से हुई लड़ाई तो कैसा होगा अंजाम, सोच के ही लगता है डर